उत्तराखंड: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनी गांव के लिए खतरा, मकान व आंगन में पड़ी दरारें..

0

रुद्रप्रयाग: प्रदेश में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन दिनों सुमेरपुर से गौचर के लिए रेल परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन जिन गांवों के नीचे सुरंग बन रही है, यह रेलवे लाइन का निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। रुद्रप्रयाग जनपद के मरोड़ा और घोलतीर में रेलवे के निर्माण कार्य से लोगों के घरों में दरारें पड़ गई हैं साथ ही चौक आँगन में भी बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने लगी हैं। जिससे भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। गांव के लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं।

Also Read- सावधान: 5 छात्र मिले कोरोना संक्रमित, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में हड़कंप..

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण का काम लोगों के लिए दहशत का सबब बन गया है। यहां मकानों एवं आंगन में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों को अनहोनी का डर सताने लगा है। उन्होंने प्रशासन व रेलेवे बोर्ड से क्षेत्र का मौका मुआयना करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मरोड़ा के अलावा घोलतीर में भी रेलवे के कार्य की वजह से लोग परेशान हैं। अभी सुरंग का काम शुरू भी नहीं हुआ है और कई मकान ढहने की कगार पर पहुंच गए हैं। भविष्य में दिक्कतें और बढ़ेंगी। हादसा हुआ तो जान माल का नुकसान भी हो सकता है।

Also Read- Big Breaking: यहां एक मकान की पानी की टंकी में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप..

रेलवे लाइन निर्माण के लिए यहां लगातार विस्फोट हो रहे हैं, जिससे धरती में कंपन हो रहा है। दिन-रात निर्माण कार्य चलने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उन्हें किसी और जगह विस्थापित करने की मांग की। वहीं डीएम मनुज गोयल ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी को भूगर्भीय टीम के साथ जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- दहशत: गुलदार की आतंक, आंगन से बच्चा हुआ एकाएक गायब। खोजबीन जारी..

Also Read- Health Tips: वायरल फीवर को न करें नजरअंदाज, अपनाएं ये रामबाण घरेलू उपचार..

4.4/5 - (5 votes)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X