उत्तराखंड का लाल अरुणाचल प्रदेश में शहीद, कल होगा अंतिम संस्कार..
अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए रुद्रप्रयाग के जवान हवलदार रविन्द्र सिंह (36) बलिदान हो गए। कल सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। आगर, दशज्यूला क्षेत्र के रहने वाले बलिदानी रविन्द्र 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। अरुणाचल के अलोंग में ही भारत मां की सेवा करते हुए वे वीर गति को प्राप्त हुए। अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। रविन्द्र सिंह वर्ष 2008 में 15 गढ़वाल में भर्ती हुए थे।
यह भी पढ़ेंः महापंचायत ने लिया फैसला.. 2026 में ही होगी नंदा की बड़ी राजजात, वसंत पंचमी पर निकाला जाएगा मुहूर्त।
जवान का पार्थिव शरीर सोमवार रात रुद्रप्रयाग आर्मी कैंप लाया गया। जहां से कल 20 जनवरी को सुबह सात बजे सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला ले जाया जाएगा, जिसके बाद रुद्रप्रयाग संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। खबर के बाद से परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है।
