दुःखद: यहां देर रात हुआ बड़ा हादसा, आग लगने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत..

0

रुद्रपुर: उत्तराखंड में उधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैम्प में देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक की पत्नी सदमे में चले गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांजिट कैम्प में ठाकुरनगर निवासी केदार सिंह अपनी पत्नी और 2 साल के पुत्र के साथ रहता था। सोमवार रात 10 बजे के आसपास केदार की पत्नी घर में खाना बना रही थी। केदार और वंश घर के भीतर ही थे। केदार की पत्नी घर के बाहर किसी काम से गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर के भीतर अचानक गैस सिलेंडर फट गया।

यह भी पढ़ें: Video: शादी की सालगिरह मनाने उत्तराखंड पहुंचे थे रणवीर और दीपिका, यहां रुके कुछ दिन..

जबकि कुछ लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटने की आवाज नहीं आई, सिलेंडर लीक होने से आग लगी। जिससे घर के भीतर मौजूद केदार और वंश गंभीर रूप से झुलस गए। घर में आग लगी देख बाहर मौजूद केदार की पत्नी के होश उड़ गए। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। लोगों का यह भी कहना है कि कल ही वह गैस सिलेंडर लाए थे। वह सिलेंडर में पाइप जोड़ रहा था। इस दौरान आग की चपेट में आ गया। साथ ही पास में सो रहा उसका बेटा वंश भी आग की चपेट में आ गया। मृतक केदार सिंह अपनी पत्नी और 2 साल के पुत्र के साथ रहता था।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक दुर्घटना: कार खाई में गिरी, 2 भाईयों की मौत, 1 लापता। हादसे को लेकर बना है असमंजस..

झुलसे केदार और वंश को एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि रात को खाना बनाते समय वह सिलेंडर बदल रहा था। इसी बीच हादसा हो गया। जिससे केदार व उसके पुत्र वंश की मौत हो गई। घटना के बाद उसकी पत्नी भी बदहवास है। बताया जा रहा है कि केदार मूलरूप से जगदीशपुर, थाना जहानाबाद, पीलीभीत का रहने वाला था। 4-5 माह पहले ही पत्नी व बच्चे को ट्रांजिट कैम्प लाया था। केदार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। सूचना पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: मांग: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे कर्मचारी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप..

Vote करें👉 उत्तराखंड में आप 2022 में किसकी सरकार चाहते है।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X