मांग: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे कर्मचारी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप..

0

देहरादून: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के बैनर तले कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भारी संख्या में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से कर्मचारी परेड ग्राउंड पहुंचे। बसों और अन्य वाहनों के माध्यम से धीरे-धीरे कर्मचारी एकजुट हुए। जिसके बाद आंदोलनकारियों ने सचिवालय कूच किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें व्हाइट हाउस के निकट बैरियर पर रोक दिया। भारी संख्या में पहुंचे आंदोलनकारी मांग को लेकर शांतिपूर्वक ढंग से धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें: जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक। वन हेल्थ वाहन को दिखाई हरी झण्ड़ी, सोलर प्लांट का किया लोकार्पण..

वहीं पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को चौकस किया गया। कर्मियों के कूच को देखते हुए स्थानीय पुलिस के अलावा तीन प्लाटून पीएसी को भी ड्यूटी पर मुस्तैद किया गया। पुलिस की ओर से सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग की गई। कर्मचारियों की ज्यादा संख्या देखते हुए पुलिस ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी थी। आंदोलन का नेतृत्व विजय कुमार बंधू राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे हैं, जिसमें सभी शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: राजनीति: क्या है हरदा का डर? हरदा को लगा जोर का झटका, क्या BJP का बनेगा चुनावी हथियार..

इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर विरोध भी जताया। सरकार पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन का लाभ न मिलने से कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद खाली हाथ रह जा रहे हैं। नई पेंशन स्कीम में जो पैसा उन्हें मिल रहा है, उससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। दवाई तक का खर्चा उस पैसे से नहीं निकल पा रहा है। नई पेंशन स्कीम बाजार आधारित योजना है। जिसमें जोखिम अधिक है। ऐसे में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

यह भी पढ़ें: सम्मान: सैन्य धाम के लिए शहीदों के घर आंगन की मिट्टी होगी एकत्रित, यहां से कल होगी शुरुआत..

Vote करें👉 उत्तराखंड में आप 2022 में किसकी सरकार चाहते है।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X