Video: शादी की सालगिरह मनाने उत्तराखंड पहुंचे थे रणवीर और दीपिका, यहां रुके कुछ दिन..

0

मनोरंजन जगत की खबर: फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और उनकी पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी को 14 नवंबर को तीन साल पूरे हो गए हैं। रणवीर और दीपिका साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने उत्तराखंड पहुंचे थे। रणवीर और दीपिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। जहां रणवीर ने चैक वाला ट्रैकसूट पहना है वहीं दीपिका ने ब्लैक कलर की हुडी और स्वेटपेंट पहनी हुई है।

https://youtu.be/6uo1d2XVSPw
Watch Video- Like, Share & Subscribe…

आपको बता दें रणवीर और दीपिका ने दो रीति रिवाजों से शादी की थी। दोनों ने पहले कोंकणी और उसके बाद सिंधी रीति रिवाजों से शादी की थी। इटली में रणवीर और दीपिका की शादी में परिवार वाले ही शामिल हुए थे। जिसके बाद दोनों ने भारत वापस आकर अपने दोस्तों के लिए मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन दिया था। रणवीर और दीपिका दोनों अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने में व्यस्त हैं। बावजूद इसके उन्होंने सालगिरह के जश्न के लिए एक-दुसरे के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए समय निकाला और शहर की भीड़भाड़ से दूर रणवीर और दीपिका ने उत्तराखंड में एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने का फैसला किया।

ranveer with deepika
फ़ोटो- दीपिका रणवीर एक फैन के साथ..

दोनों उत्तराखंड आए, लेकिन जौलीग्रांट एयरपोर्ट में गत दिवस एक फैंस ने पहचान लिया और उसने उनका वीडियो इंस्टग्राम में शेयर कर दिया। रणवीर के एक फैन ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता की पत्नी के साथ उनकी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इस जोड़े ने उत्तराखंड में एक फैन के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अल्मोड़ा के बिनसर में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। वह यहां मैरी बटन रिजार्ट में ठहरे थे। बॉलीवुड की इस प्रसिद्ध जोड़ी ने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बिनसर में ही मनाई। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका कॉटेज से बाहर कम ही निकल रहे हैं। हालांकि रिजार्ट के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने सालगिरह मनाने के लिए कोई केक या अन्य सामग्री नहीं मंगाई है। जानकारी के मुताबिक ये जोड़ी मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे मुंबई लौट गई है।

Vote करें👉 उत्तराखंड में आप 2022 में किसकी सरकार चाहते है।

दीपिका और रणवीर फिल्म राम लीला के बाद ही एक दूसरे के करीब आए थे, लेकिन सच तो ये है कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म की शूटिंग से पहले ही हो गई थी। इससे पहले 2017 में भी दीपिका उत्तराखंड आईं थीं। वह यहां आराम करने पहुंची थीं। वह यहां नरेंद्रनगर अनंदा होटल में कुछ दिन रुकी थीं। रणवीर सिंह इन दिनों रियलिटी शो द बिग पिक्चर होस्ट कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका शादी के बाद पहली बार फिल्म 83 में साथ में नजर आएंगे। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म कपिल देव की बायोपिक है। जिसमें रणवीर कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगे।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X