हादसा: गम में तब्दील खुशियां! बारात का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 मासूम सहित 6 की मौत, 3 घायल..

0

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में आज जनपद पौड़ी गढ़वाल से सबसे बुरी खबर सामने आ रही है। जहां श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पैठाणी में एक मैक्स वहां दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत की हो गई है। जबकि 3 लोग गंभीर घायल हुए हैं। तीनों घायल व्यक्तियों को पाबौं अस्पताल में कराया गया है। घटना के बाद सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः हफ्तेभर और झेलना होगा बिजली संकट, जानें मांग-सप्लाई..

जानकारी के अनुसार डोबरी से बारात लेकर वापस लौट रहा वाहन चाकीसैंण तहसील अंतर्गत स्योली के पास अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त हो गया। यह हादसा सियोली मल्ली- सियोली तल्ली मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि दुर्घटना आज शाम करीब छह बजे की है। मैक्‍स वाहन से बराती शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। पैैठाणी थाना पुलिस व ग्रामीणों ने राहत एवं बचावकार्य कार्य किया। हादसा इतना भीषण था कि गहरी खाई में गिरने से वाहन के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें: आरोपः CM आवास कूच के दौरान पुलिसकर्मी ने गर्भवती महिला कर्मचारी के पेट पर रखा पैर, महिला की तबीयत बिगड़ी…

पैठाणी थानाध्यक्ष विरेंद्र रमोला ने बताया कि आज सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव सिलौली से एक बारात डोबरी गांव गई थी। शाम को वापस लौटते समय बारातियों का एक मैक्स वाहन स्योली मल्ली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। थानाध्यक्ष के मुताबिक वाहन दुर्घटना में 5 बारातियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि इलाज के दौरान एक अन्य की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में जल्द दस्तक दे सकता है XE वैरिएंट, संक्रमण दर है ज्यादा। बच्चों के लिए है खतरनाक..

हादसे के मृतकों के नाम
(1) अंकित कुमार पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम स्योली तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल।
( 2 ) – हयात सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठाणी पौड़ी गढ़वाल।
(3) – मेहरबान सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल।
(4) दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(5) अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(6) मोनिका दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
हादसे के घायलों के नाम
(1) रविन्द्र सिंह पुत्र रोशन सिंह ग्राम इसोटी एकेश्वर ब्लॉक
(2) मोहन पुत्र हयात सिंह

यह भी पढ़ें: इन राशियों पर रहेगी राहु की कृपा, मिलेगी अपार सफलता। क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि?

जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंड व एसएसपी पौड़ी घायलों से मिलने के लिए पाबौ अस्पताल पहुंचे। वहीं दुर्घटना पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने दुख जताया है। धन सिंह रावत ने अपने पेज पर लिखा मेरे क्षेत्र के अंतर्गत स्योली के पास हुई वाहन दुर्घटना में पांच लोगों के हताहत होने की सूचना से मन बहुत व्यथित हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: आस्था का सैलाबः सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में रोपवे सेवा शुरू, श्रद्धालुओं में इजाफा। देखें रोपवे की तस्वीरें…


Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X