आरोपः CM आवास कूच के दौरान पुलिसकर्मी ने गर्भवती महिला कर्मचारी के पेट पर रखा पैर, महिला की तबीयत बिगड़ी…

0
Clashes between police and corona warriors during CM residence tour Hillvani News

Clashes between police and corona warriors during CM residence tour Hillvani News

देहरादूनः कोरोना के नाजुक दौर में जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स कहा गया। फूल मालाओं से जिनका सम्मान किया गया। अब उन को नौकरी से निकाल दिया गया है जिसके बाद सभी बेरोजगार आउटसोर्सिंग कर्मचारी आंदोलनरत हैं। वहीं आज कोरोना काल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी पर रखे गए और अब हटा दिए गए स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवा विस्तार की मांग की है। इसको लेकर आज सोमवार को मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास से काफी पहले हाथीबड़कला गेट के सामने बैरिकेडिंग लगाकर कर्मचारियों को रोक लिया गया। लेकिन विरोध में कर्मचारी हाथीबड़कला गेट पर लगे बैरिकेडिंग पर ही धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ेंः दु:खद समाचार: ऋषिकेश घूमने आए दो पर्यटक गंगा में डूबे, SDRF चला रही सर्च अभियान..

गर्भवती महिला सहित अन्य महिला कर्मचारी काफी चोटिल
इस दौरान दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया। पुलिस प्रशासन ने कोरोना योद्धाओं को जबरन उठाने का प्रयास किया साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ पुलिस ने गलत व्यवहार भी किया। इस दौरान कोरोना योद्धायों ने इसका विरोध किया तो पुलिस और कर्मचारियों में हाथापाई, धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने लगभग 100 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को पीएससी के ट्रकों में भरकर पुलिस लाइन भी ले गई। धक्का-मुक्की में एक आउट सोर्स गर्भवती महिला कर्मचारी, एक और अन्य महिला कर्मचारी काफी चोटिल हो गई।
आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी ने गर्भवती महिला कर्मचारी के पेट पर पैर रखा जिससे उसकी तबीयत लगातार खराब हो गई। महिला कर्मचारी को लगातार उल्टियां हो रही हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में जल्द दस्तक दे सकता है XE वैरिएंट, संक्रमण दर है ज्यादा। बच्चों के लिए है खतरनाक..

दून अस्पताल ने किया भर्ती करने से मना
गर्भवती महिला को साथी कर्मचारियों द्वारा उपचार के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि जिस अस्पताल में उन्होंने कोरोना मरीजों की सेवा की उसी अस्पताल में उनकी एक साथी गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर उसे भर्ती नहीं किया जा रहा है। अब उसे राजकीय जिला अस्पताल कोरोनेशन रेफर कर दिया गया है। इस बीच दूसरी घायल महिला कर्मचारी को भी कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया है। कर्मचारियों में सरकार और शासन प्रशासन व पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

यह भी पढ़ेंः इन राशियों पर रहेगी राहु की कृपा, मिलेगी अपार सफलता। क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि?

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X