किसके सिर सजेगा मुख्यमंत्री ताज, फैसला आज। इनके बनने की चर्चा..

0
Hillvani-New-CM-Uttarakhand

Hillvani-New-CM-Uttarakhand

देहरादूनः नए मुख्यमंत्री को लेकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित प्रदेश में सुबह से ही सियासी सरगर्मी शुरू हो गई है। देवभूमि के लोग चुनाव नतीजों के बाद से ही नए मुख्यमंत्री को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब चंद घंटों में भाजपा हाईकमान मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठाने जा रहा है। मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज सोमवार को कुछ समय बाद होने जा रहा है। आज भाजपा की विधायक मंडल दल की बैठक में इसका फैसला हो जाएगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे। वहीं आज ही प्रोटेम स्पीकर नवनिर्वाचित विधायक को शपथ दिलाएंगे।

यह भी पढ़ेंः रेस्क्यू जारी: गहरी खाई में गिरा ट्रक, 2 लोगों की मौत 2 लापता। 12 लोग थे ट्रक में सवार..

क्या आज खत्म हो जाएगा सस्पेंस
विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम साढ़े चार बजे विधायक मंडल दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा। हालांकि ताज किसके सिर सजेगा, यह सस्पेंस अभी भी बरकरार है। बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सोमवार दोपहर को देहरादून पहुंच जाएंगे। इसके अलावा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक बैठक में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ेंः क्या इस बार युवा और नए चेहरों से भरा होगा कैबिनेट? नहीं दिखेंगे कुछ पुराने चहरे..

पहले प्रोटेम स्पीकर ने ली शपथ
उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज प्रातः 10 बजे राजभवन में विधान सभा के नव निर्वाचित वरिष्ठ सदस्य बंशीधर भगत को प्रोटैम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधू, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन, राज्यपाल के सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री पद के लिए इन नामों की चर्चा
नए मुख्यमंत्री के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, ऋतु खंडूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी के नाम चर्चाओं में हैं।

यह भी पढ़ेंः चमचे पद की दौड़ में..

23 मार्च को हो सकता है शपथ ग्रहण
विधायक मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा। 23 मार्च को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार 22 मार्च को देहरादून में झंडा जी का मेला है, इस कारण कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह करने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः फकीर की सादगी ने बनाया विधायक, एक बेटा लगाता है पंचर तो दूसरा है कारपेंटर..

शाह के घर पर हुआ नई सरकार के गठन पर मंथन
मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें नई सरकार के गठन पर मंथन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के नाम और कैबिनेट को लेकर चर्चा की गई। करीब एक घंटे चली बैठक में उत्तराखंड के चुनाव और आगामी रणनीति पर गहन मंथन किया गया। साथ ही नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह पर भी चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि नए और पुराने चेहरों के मिश्रण से कैबिनेट बनेगी। शाह के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश के नेता डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। जिसमें निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल थे।

यह भी पढ़ेंः सुनहरा मौका: उत्तराखंड सरकार में बने अधिकारी, 1.77 लाख मिलेगी सैलरी। आवेदन प्रक्रिया शुरू..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X