फिर से धामी: प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर धामी..

0
Hillvani-New-CM-Utarakhand

Hillvani-New-CM-Utarakhand

उत्तराखंड: राज्य का गठन हुए 21 साल हो चुके हैं। अपनी 20 साल की उम्र में ये राज्य 11 मुख्यमंत्री देख चुका है और अब एक बार फिर नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी की तैयारी हो रही है। एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी। भाजपा हाईकमान ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर ही आखिरकार मुहर लगा दी है यह तय माना जा रहा है कि आज शाम 5:30 बजे पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान हुआ।

केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा करेंगे। धामी 23 मार्च को फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें की उत्तराखंड के 2022 विधानसभा चुनावों में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर चुनाव लड़ा गया लेकिन वो खटीमा से ही चुनाव हार गए ऐसे में कयास यह लगाए गए कि मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी जगह किसी और को मौका दिया जा सकता है।

हालांकि पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में कई विधायकों ने आलाकमान से आग्रह किया कि उनकी सीट खाली कर पुष्कर सिंह धामी को वहां से चुनाव लड़ाया जाए, लगभग 11 दिनों के मंथन के बाद आखिरकार फैसला गया है और पुष्कर सिंह धामी  को कह दिया गया हैं कि वो मुख्यमंत्री की शपथ लें। वहीं अब 23 को शपथ लेने के बाद  पुष्कर धामी को 6 महीने  के अंदर  चुनाव लड़कर  विधायक बनाना होगा, इसके लिए किसी विधायक की सीट खाली की जाएगी।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X