Tragic Road Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा.. टाटा सफारी गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौके पर मौत..

0
tragic road accident. Hillvani News

tragic road accident. Hillvani News

Tragic Road Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जहां जनपद नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आज आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि छड़ा क्षेत्रान्तर्गत पंगोट से लगभग 40 किमी आगे बागनी गांव में एक वाहन अनियन्त्रित होने से खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना मिलते ही SI मनोज रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ेंः अलमोड़ा : 28 नवंबर को भकराकोट में होगा वायु सेवा का सम्मेलन, तैयारियों में जुटे अधिकारी..

घटना स्थल पर एक टाटा सफारी (DL3CCC0957) वाहन 700 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसमें उत्तरप्रदेश निवासी 05 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए पांचों शवों को बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी : जमरानी नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव..

Tragic Road Accident-मृतकों का विवरण
1- सुमित सिंह पुत्र इकबाल सिंह R/O बिजली फॉर्म तहसील बिलासपुर रामपुर उत्तरप्रदेश
2- रवि प्रताप सिंह पुत्र बलबीर सिंह R/O उपरोक्त
3- जगरूप सिंह पुत्र अमरीक सिंह R/O रतनपुर बिलासपुर रामपुर, उत्तरप्रदेश
4- गुरु नाम पता अज्ञात
5- जस्सू नाम पता अज्ञात

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज.. गिरेगा तापमान, होगा हिमपात। अलर्ट जारी..

5/5 - (1 vote)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X