बड़ी खबर: सिसोदिया का उत्तरकाशी में बड़ा ऐलान, कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से लड़ेंगे चुनाव..

0

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही है। भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दलों ने जनता को अपनी ओर करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। आम आदमी पार्टी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि समय-समय पर उत्तराखंड के दौरे पर आकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आम जन को साधने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन जहां उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों से संवाद कर उन्हें साधने का काम किया तो वहीं दूसरे दिन वे उत्तरकाशी में एक बड़ा एलान किया है।

यह भी पढ़ें: परंपरा: उत्तराखंड कई लोकनृत्यों का भंडार है, लेकिन पांडव नृत्य का है अपना अलग महत्व..

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तरकाशी में सबसे पहले पत्रकारों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने ऐलान किया कि कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से चुनाव लड़ेगा। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तरकाशी में ये ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गंगोत्री सीट का इतिहास है, जो विधायक यहां से जीतता है उसकी ही सरकार बनती है। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि गंगोत्री से कर्नल मैदान में होंगे। विधानसभा चुनाव में सबसे पहले उम्मीदवार घोषित करने के मामले में आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली है।

यह भी पढ़ें: Health Tips: घुटनों के दर्द को न करें नजरअंदाज, जानें लक्षण, कारण, बचाव और इलाज..

मनीष सिसोदिया ने कहा कि कर्नल कोठियाल लंबे समय से उत्तरकाशी से जुड़े हैं। लगातार यहां से काम करते आ रहे हैं। आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने निम का प्रधानचार्य रहते हुए काम किया था। यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को फौज में भर्ती कराने का सिलसिला भी यहीं से शुरू हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में बड़ा विकल्प है। कर्नल कोठियाल जैसा विकल्प आप ने उत्तरकाशी के जनता को दिया है। ये गंगोत्री के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए भी बहुत बड़ी खुशखबर है। सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता खुद को 20 सालों से ठगा महसूस कर रही है। यहां के लोगों के बारे में किसी भी राजनैतिक दल ने आज तक नहीं सोचा है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: गुलदार के हमले से 5 साल की बच्ची गंभीर घायल, अस्पताल में तोड़ा दम..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X