यशपाल आर्य पर हुए हमले के बाद सियासत गरमाई। धरना देने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हरदा ने लगाए ये आरोप..

0

देहरादून: बाजपुर में बीते कल पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य एवं उनके बेटे संजीव आर्य के ऊपर बाहुबली कुलविंदर सिंह किंदा द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री आवास पर गरजने जा रहे थे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को हाथीबड़कला बेरिकेट में रोका गया है। बता दें कि बीते कल बाजपुर में कांग्रेसी नेता यशपाल आर्य व उनके बेटे पर हमले के विरोध में आज मुख्यमंत्री आवास में आज कांग्रेसी दिग्गज धरना देने जा रहे थे। जहां उन्हें हाथी बड़कला बेरिकेट पर रोक दिया गया। इस मौके पर प्रीतम सिंह ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया उनके अनुसार कांग्रेस के नेताओ को निशाना बनाया जा रहा है। बताते चलें कि बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर हमला हुआ है, उनके साथ मौजूद समर्थकों ने दोनों को बचाकर थाने पहुंचाया है। बताया जा रहा कि हमला करने का आरोपित पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा हैं। धरना देने जा रहे में प्रीतम सिंह के साथ महानगर अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा , सूर्यकांत धस्माना  समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: परंपरा: धूमधाम से मनाई गई मंगसीर बग्वाल, रासौ तांदी नृत्य करते हुए निकली गई सुंदर झांकी..

हमले को लेकर हरीश रावत ने लगाए ये आरोप
इस जानलेवा हमले के बाद प्रदेश की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी समेत पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर हुए हमले की जितनी कड़े शब्दों में निंदा की जा सकती है, वह कम होगी। हरीश रावत ने कहा की पूरी कांग्रेस पार्टी और उत्तराखंड की जनता यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के साथ मजबूती से खड़ी हैै। पूरे प्रदेश में इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं यशपाल आर्य और संजीव आर्य की सुरक्षा को लेकर उनके द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर डीजीपी अशोक कुमार से भी बात की गई है। दोनों को तत्काल सुरक्षा व्यवस्था देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सबसे युवा CM DHAMI तो सबसे बुजुर्ग थे ND, जानें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की उम्र..

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की यह हमला एक सुनियोजित साजिश के तहत हुआ है। जिसके पीछे सरकार में बैठे कुछ बड़े लोगों का हाथ है। जिनके इशारे पर हिस्ट्रीशीटर कुलविंदर किंदा ने हमला किया है। यदि आज शाम तक राज्य सरकार ने इस पर कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया तो वो खुद सरकार के विरुद्ध उपवास पर बैठ जाएंगे। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा की यशपाल आर्य किसी विशेष क्षेत्र का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उत्तराखंड की राजनीति में उनका एक अपना अलग ही ऊंचा कद है। जिस तरीके से योजना बनाकर यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर जानलेवा हमला किया गया है, वह लोकतंत्र विरोधी है। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी यशपाल आर्य और संजीव आर्य की सुरक्षा की मांग करने के साथ ही दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करती है। यशपाल आर्य ने एक बार फिर से अपने और अपने बेटे के ऊपर हुए हमले के पीछे राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: दुःखद खबर: कार पर मारी बस ने टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X