उत्तराखंड: सबसे युवा CM DHAMI तो सबसे बुजुर्ग थे ND, जानें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की उम्र..

0

उत्तराखंड: इस बार सबसे युवा मुख्यमंत्री की अगुवाई में विधानसभा चुनाव का सामना करने जा रहा है। मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 45 साल की उम्र में चुनावी मोर्चा संभालेंगे। एक नवंबर को जारी वोटर लिस्ट के अनुसार, उत्तराखंड में 18 से 29 साल के युवाओं की संख्या 17.79 लाख है, जो कुल मतदाता संख्या का करीब 22% है।

इसके साथ 30 से 39 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 21.81 लाख है, जो कुल मतदाता संख्या की 28% बैठती है। इस तरह उत्तराखंड में युवा मतदाताओं की संख्या करीब 50 प्रतिशत बैठती है। लेकिन, युवा मतदाताओं के दबदबे वाले उत्तराखंड में अब तक धामी और रमेश पोखरियाल निशंक 50 की उम्र पूरी करने से पहले मुख्यमंत्री बन पाए। त्रिवेंद्र रावत और तीरथ रावत साठ साल की आयु सीमा पूरी करने से पहले मुख्यमंत्री बने। 

यह भी पढ़ें: दुःखद खबर: कार पर मारी बस ने टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत..

सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पुष्कर धामी
मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे कम 45 साल 9 माह और 18 दिन की उम्र में इस पद पर पहुंचने में कामयाब हुए। जबकि, पहली निर्वाचित विधानसभा में मुख्यमंत्री बने नारायण दत्त तिवारी सबसे बुजुर्ग मुख्यमंत्री साबित हुए। दो मार्च 2002 को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दिन एनडी 76 साल चार महीने 15 दिन की उम्र पूरी कर चुके थे। दूसरे सबसे बुजुर्ग पहली अंतरिम सरकार के मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी थे, जो 73 साल चार माह की उम्र में मुख्यमंत्री बने।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: दो जनपदों में भूकंप के झटकों से डोली धरती, देर रात भूकंप के झटकों से सहमे लोग..

उत्तराखंड प्रदेश के अब तक के मुख्यमंत्री
नित्यानंद स्वामी          –          73 साल
भगत सिंह कोश्यारी    –          59 साल
एनडी तिवारी।            –         76 साल
भुवन चंद्र खंडूड़ी        –         72 साल
रमेश पोखरियाल निशंक-      49 साल
विजय बहुगुणा           –         65 साल
हरीश रावत               –         65 साल
त्रिवेंद्र रावत               –         56 साल
तीरथ सिंह रावत        –        56 साल
पुष्कर सिंह धामी       –        45 साल 

यह भी पढ़ें: खूबसूरती और संस्कृति का अद्भुत संगम है उत्तराखंड, पर्यटकों का मन मोह लेती हैं ये 10 जगह..

पूर्व मुख्यमंत्री की सूची में तीरथ का नाम नहीं
मुख्यमंत्री कार्यालय की आधिकारिक साइट https://cm.uk.gov.in में पूर्व मुख्यमंत्रियों की सूची में तीरथ सिंह रावत का नाम शामिल नहीं है। बुधवार एक दिसंबर तक इस साइट पर इस सूची में नित्यानंद स्वामी से लेकर त्रिवेंद्र सिंह रावत तक का ही नाम शामिल था। जबकि, इसी साल 10 मार्च से चार जुलाई तक तीरथ सिंह रावत मउख्यमंत्री रहे। यह वेबसाइट अंतिम बार नौ सितंबर को अपडेट हुई थी। 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X