क्या सीट बदलना चाहते हैं कुछ सिटिंग विधायक? कोई पहाड़ तो कोई मैदान में हैं नजर गढ़ाए..

0

उत्तराखंड: प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस, बीजेपी, यूकेडी के अलावा इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी राज्य की 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टियां जनता को लुभाने के लिए वादे व घोषणाएं कर रहे हैं। वहीं पार्टियों के नेता अपना टिकट कंफर्म करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। साथ ही वर्तमान सत्ता के आधा दर्जन से अधिक विधायक अपनी सीट बदलने की कोशिशों में भी लगे हैं। ऐसे में कोई पहाड़ चढ़ने की तैयारी कर रहा है तो कोई पहाड़ से मैदान से चुनाव लड़ना चाहता है और कोई अपने क्षेत्र के आसपास की सीट लड़ना चाहता है।

यह भी पढ़ें: दुःखद: जंगल में संदिग्ध हालात में लटका मिला युवती का शव। तीन दिन से थी लापता..

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टी व दलों के साथ ही नेताओं ने भी अपने-अपने हिसाब से तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा संगठन हर हाल में 2022 के विधानसभा चुनाव को फतह करने के लिए कई प्रयास कर रही है। इसमें संगठन और सरकार ने अपने अपने हिसाब से जोर लगाना शुरू कर दिया है। इस चुनाव में भाजपा प्रदेश में 60 प्लस के नारे के साथ तैयारी में जुटी है। इस बीच कई सिटिंग विधायकों की टिकट कटने की बातें भी सामने आ रही है। इसका आधार परफारमेंस और जनता के बीच छवि को बनाया जा रहा है। इस को देखते हुए पार्टी के करीब आधा दर्जन विधायक सीट बदलने की जुगत लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दुर्घटना: यहां देर रात ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत, 4 घायल, 2 की हालत बेहद नाजुक..

बताया जा रहा है कि ऐसे विधायकों ने अपने मन की बात धीरे-धीरे बोल कोई सुनना ले की तर्ज पर आगे बढ़ानी भी शुरू कर दी है। समर्थक भी अपने तरीकों से इस बात को जनता के सामने ला रहे हैं। ताकि यदि ऐसा हुआ तो नेता जी का नाम नई सीट पर अनजान सा न लगे। माना जा रहा है कि यदि कुछ विधायकों के टिकट कटे तो कुछ की सीट बदलने की मंशा पूरी भी हो सकती है। सीट बदलना विधायकों के लिए कितना शुभ रहता है ये देखने वाली बात होगी। राज्य गठन के बाद हुए चुनाव पर गौर करें तो अधिकांश विधायकों को सीट बदलना खूब फबा। हालांकि कुछ एक विधायक, पूर्व विधायकों के लिए सीट बदलना शुभ नहीं रहा।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: उत्तराखंड कैबिनेट के फैसले, पढ़िए सभी 28 महत्वपूर्ण फ़ैसले..

5/5 - (1 vote)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X