PM MODI ने जवानों का बढ़ाया हौसला, जम्मू कश्मीर के नौशेरा में मनाएंगे दीपावली..

0

जम्मू कश्मीर: जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा को बरकरार रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की सुबह जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने नौशेरा पहुंचने के बाद शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि हमारे सैनिक ‘मां भारती’ के ‘सुरक्षा कवच’ हैं। आप सभी की वजह से ही देश के लोग चैन की नींद सो पाते हैं और त्योहारों में खुशी रहती है। प्रधानमंत्री ने सभी जवानों से बातचीत कर उनका हालचाल भी पूछा। ऐसे में प्रधानमंत्री भी उत्साहित हैं और वहां मौजूद सैनिक भी उनकी उपस्थिति से खुश नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Video: राज्यपाल और मुख्यमंत्री धामी पहुंचे चीन बॉर्डर माणा, जवानों संग मनाएंगे दीपावली..

प्रधानमंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि ये उनका वो परिवार है जिसके साथ उन्होंने अपनी हर दिवाली मनाई है। उन्होंने बताया कि पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और फिर प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने हर दिवाली अपने इस परिवार के साथ ही मनाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये जवान यहां पर सीमा पर दटे रहते हैं, इसी वजह से पूरा देश चैन की नींद सो पाता है। उन्होंने सभी जवानों को देश का सुरक्षा कवच बताया और कहा कि देश में उन्हीं की वजह से शांति और सुरक्षा बनी हुई है। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें वीरता का जीता-जागता उदाहरण भी बताया।

यह भी पढ़ें: Cricket: BCCI का बड़ा ऐलान, ‘द वॉल’ नाम से मशहूर द्रविड़ बने टीम इंडिया के मुख्य कोच..

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पिछली सरकारों पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा पहले देश के जवानों के लिए जब हथियार खरीदने होते थे, तब हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया जा रहा है। अब देश के अंदर ही अत्याधुनिक हथियार बन रहे हैं। सेना में महिला की बढ़ती भागीदारी भी पर पीएम ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि अब एनडीए और दूसरे मिलिट्री स्कूलों में भी लड़कियों को पूरा मौका दिया जा रहा है। अब आर्मी में भी उनकी सक्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस वजह से देश की सेना की पहचान पूरी दुनिया में और ज्यादा सशक्त हुई है।

यह भी पढ़ें: Crime: छोटी दीवाली के दिन पाटल से युवक की हत्या। आरोपी फरार, क्षेत्र में हड़कंप..

प्रधानमंत्री मोदी ने जब से कुर्सी संभाली है, वह हमेशा ही जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं। इस बार उनकी दिवाली राजौरी के नौशेरा सेक्‍टर में होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि आज शाम को एक दीया जवानों के त्याग, पराक्रम और वीरता के नाम जलाया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी ने दिवाली पर देशवाशियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।

यह भी पढ़ें: Happy Deepawali: केंद्र और राज्य सरकार ने दिया दीवाली का तोहफा, पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता..

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री पुंछ इलाके का दौरा भी कर सकते हैं, क्‍योंकि यहां सेना के कई जवानों की शहादत हुई है। इसके अलावा एक संभावना ये भी थी कि वह लद्दाख सेक्‍टर का भी दौरा कर सकते हैं, क्‍योंकि यहां भारतीय सेना चीन से लगे बॉर्डर पर पिछले 18 महीनों से तैनात है। हालांकि अब ये तय हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी में स्थित नौशेरा सेक्‍टर में सेना के जवानों संग दिवाली का पर्व मनाएंगे।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X