ग्लोबल आयुष सम्मिट एंड अवार्डस् 2026 में डॉ. प्रो. डीसी पसबोला को आयुष लीजेंड अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित..
संजीवनी हैल्थ केयर सोसाइटी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश द्वारा सिनक्लेयरस् होटल एंड रिजार्ट, सिलीगुड़ी, पं० बंगाल में तीन दिवसीय ग्लोबल आयुष सम्मिट एंड अवार्डस् 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आयुष मेडिसिन एवं हैल्थ अवेयरनेस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश-विदेश के विख्यात आयुष चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में एवं आयुष के प्रति जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु डॉ. प्रो. डीसी पसबोला को आयुष लीजेंड अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः माता-पिता के सामने डेढ़ वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार, मची चीख पुकार..
इस अवसर पर संजीवनी हैल्थ केयर सोसाइटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रवण शुक्ला उपस्थित रहे। सम्मिट होस्ट डॉ. पंकज रहे। साथ ही इस अवसर पर डॉ आनन्द चतुर्वेदी, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. कमलेन्द्र त्यागी, डॉ. विकास सिंघल आदि अतिथि उपस्थित रहे। डॉ. विकास सिंघल, डॉ एसपी डे, डॉ. शिबांशु शेखर आचार्य, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. कमलेन्द्र त्यागी, डॉ. प्रभात त्यागी, डॉ. प्रकाश बरनवाल, डॉ. ओबेदुल्ला हाशमी, डॉ. शिवानी सूद, डॉ. एंडी जीवन राव, डॉ. सुनील रघुनाथ पाटिल के द्वारा साइंटिफिक सेशन कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए गए।
यह भी पढ़ेंः जनगणना 2027 में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, नोटिफिकेशन जारी…
उत्तराखंड एवं आयुष विभाग का नाम रोशन करने पर डॉ. पसबोला को इस अवसर पर सभी शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की जा रही है। आपको बता दें कि डॉ. प्रो. डीसी पसबोला उत्तराखंड राज्य में आयुष विभाग में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ेंः Winter snowfall reduced: पहाड़ों की जीवन रेखा है बर्फबारी.. बर्षा-हिमपात का अभाव बड़े खतरे का संकेत, पढ़ें..
