चुनावी हलचल: PM MODI और शाह की नवंबर में होंगी रैलियां, केंद्रीय मंत्री संभालेंगे इन सीटों पर मोर्चा..

0

उत्तराखंड: प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं और सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार पर जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव प्रचार अभियान को तेज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी नवम्बर में उत्तराखंड में रैलियां करेंगे। इसके लिए समय और जगह तय करने का काम चल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि राज्य संगठन की ओर से शीर्ष नेतृत्व से इसका अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव है। राज्य की जनता भी प्रधानमंत्री को दिल से चाहती है। ऐसे में प्रधानमंत्री व गृह मंत्री की अधिक से अधिक रैलियां आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कुंभ कोविड टेस्टिंग घोटाला: आरोपी शरद व मल्लिका पंत को SIT ने किया गिरफ्तार, आज लाएंगे हरिद्वार..

कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के दौरान राज्य में चुनाव अभियान की तैयारियों का पूरा खाका प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन की दृष्टि से 11024 बूथों पर समितियों का गठन किया जा चुका है। राज्य स्थापना दिवस पर 252 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कौशिक ने कहा कि रामनगर में हुई चिंतन बैठक में तय रोड मैप पर काम किया जा रहा है। दिसम्बर तक सभी लक्ष्य पूरे कर लिए जाएंगे। विस्तारकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है और सभी अपनी विधानसभा में प्रवास कर रहे हैं। प्रवासी उत्तराखंड वासियों के लिए भी पार्टी अलग से योजना बना रही है। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 से पहले चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने के लिए अगले दो महीनों में 252 बैठकें करने जा रही हैं। इन बैठकों के जरिए पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को बूथ तक लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। यानि हर दिन चार से ज्यादा बैठके होंगी।

यह भी पढ़ें: सम्मान: आज उत्तराखंड की 3 विभूतियों को मिलेगा पद्म पुरस्कार,राष्ट्रपति कोविंद करेंगे सम्मानित..

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। रविवार को हुई बैठक के दौरान शीर्ष नेतृत्व की ओर से पार्टी पदाधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे का व्यापक असर रहा है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेसी कभी कोर्ट में खड़े होकर हलफनामा देकर भगवान श्री राम को काल्पनिक बताते थे वह आज शिवालयों में जल चढ़ा रही है। कौशिक ने कहा कि यह हमारे कार्यकर्ताओं और पार्टी की जीत है। उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिनों में दो विधायकों सहित 250 से अधिक दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा 10 नवम्बर से राज्य में महासंपर्क अभियान शुरू कर रही है। जिसमें एक किट भी प्रदान की जाएगी। कौशिक ने बताया कि अभियान के लिए पार्टी की ओर से मेरा घर भाजपा का घर नारा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंड, वैज्ञानिकों की चेतावनी। पर्वतीय क्षेत्रों में असर दिखना शुरू..

बीजेपी की कमजोर सीटों पर केंद्रीय मंत्री संभालेंगे मोर्चा
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर कमजोर प्रदर्शन हुआ, वहां आगामी चुनाव में केंद्रीय मंत्री खेवनहार बनेंगे। रविवार को हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी खास चर्चा हुई। रविवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, लोक सभा सांसद अजय टम्टा ने हिस्सा लिया। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भट्ट ने दिल्ली से ही इस बैठक में हिस्सा लिया। जबकि हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक स्वास्थ्य कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो पाए। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 2017 के चुनाव नतीजों के आधार पर तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि 2017 में प्रदर्शन के आधार पर सीटों का श्रेणीकरण किया गया है।

यह भी पढ़ें: मांग: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी संगठन ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच, पुलिस बल ने रोका..

जिनमें सर्वाधिक मतों से विजयी होने वाली सीटों को ए श्रेणी (जो निश्चित तौर पर जीत रहे), इसके बाद बी श्रेणी(जीतने की स्थिति में), इसके बाद सी(जिन पर 50-50 प्रतिशत उम्मीद) और जिन सीटों पर कांग्रेस का प्रभाव ज्यादा नजर आ रहा है, उन्हें डी श्रेणी में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि इस श्रेणीकरण के हिसाब से कमजोर प्रदर्शन वाली विधानसभा सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों और कार्यकर्ताओं को भी संगठन जिम्मेदारी देने जा रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर जोरदार जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा युवा मुख्यमंत्री, युवा सरकार, अबकी बार 60 पार के संकल्प के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। रविवार को हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भी 60 पार को लेकर विशेष बातचीत और रणनीति बनाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

यह भी पढ़ें: देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड ने किया बैठक का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X