मांग: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी संगठन ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच, पुलिस बल ने रोका..

0

देहरादून: पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से बहाल करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के कार्मिक मुखर हो गए हैैं। नई पेंशन योजना का विरोध करते हुए रविवार को बड़ी संख्या में कार्मिकों ने परेड मैदान से मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला में रोक लिया। ऐसे में कार्मिकों ने वहीं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना दिया। साथ ही अपनी मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का एलान किया। हाथ में पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में पोस्टर-बैनर लिए कार्मिक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते चल रहे थे। हाथीबड़कला पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: क्या आखिरी विधानसभा सत्र में होगा देवस्थानम बोर्ड पर फैसला?

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा द्वारा दबाव बनाया गया। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया। अध्यक्ष अनिल बडोनी, महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि 2005 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। मुख्यमंत्री आवास कूच करते हुए कर्मचारी ढोल दमाऊं के साथ पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ पहुंचे। प्रांतीय अध्यक्ष अनिल बडोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रत्येक जनपद से एक एक हजार कार्मिक और अधिकारी शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: राजनीति: कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल, BJP को बताया जन विरोधी..

मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि मोर्चा सरकार से लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग करता आ रहा है, लेकिन अब तक सरकार ने इस पर कार्यवाही नहीं की, इस कारण मोर्चा सरकार को चेतान के लिए रैली निकाल रहा है। महिला कर्मचारी भी बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुई हैं। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डीसी पसबोला ने कहा कि यह देहरादून में अभी तक कि कर्मचारियों की सबसे बड़ी रैली होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रांतीय संयोजक मिलिंद बिष्ट, कानूनी सलाहकार अजय चमोला, प्रांतीय मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह रावत, रज्जन कफलटिया कार्मिकों से सम्पर्क करने में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें: Sport: हायलो ओपन सुपर 500 प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के लक्ष्य ने जीता कांस्य पदक..

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड 15 नवंबर को करेगा सचिवालय घेराव
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के देहरादून जनपद मीडिया प्रभारी चेतन प्रसाद कोठारी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के आह्वान पर दिनांक 15 नवंबर 2021 को परेड ग्राउंड से सचिवालय तक 1 अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों का एक बड़ा प्रदर्शन होगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु भी शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली एंव महामंत्री मुकेश रतूड़ी ने बताया कि उत्तराखंड के 50 से अधिक मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के द्वारा अपने सदस्यों को आह्वान किया गया कि 15 नवंबर 2021 को अधिक से अधिक संख्या में परेड ग्राउंड में पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती प्रदान करें।

यह भी पढ़ें: भैरव घाटी से हो गंगोत्री यात्रा का पैदल संचालन। पर्यावरण रहेगा सुरक्षित, रोजगार भी बढ़ेगा: विनीता रावत

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X