देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड ने किया बैठक का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा..

0

उत्तरकाशी: देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा आज रविवार यानी 7 नवंबर को ब्लॉक चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में प्रदेश के संगठन संचालक सुशील रतूड़ी द्वारा विभिन्न उद्देश्यों पर चर्चा की गई। बैठक में चर्चा का मुख्य विषय वर्तमान में समाज द्वारा संस्कृत संस्कृति को भूला जा रहा है जिसको लेकर देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राजनीति: कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल, BJP को बताया जन विरोधी..

इस बैठक में पर्यावरण सरंक्षण व स्वच्छ कैसे रहे, यज्ञों के द्वारा अनेक विधियों के द्वारा पर्यावरण का संरक्षण करना। साथ ही सरकार द्वारा देवस्थानम बोर्ड का गठन का देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड पूर्ण रूप से बहिष्कार किया। देवभूमि ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट उत्तराखंड का कहना है कि यह तीर्थ पुरोहितों के साथ तीर्थ पुरोहितों की परंपरा के साथ खिलवाड़ करना है। जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसका देवभूमि ब्राह्मण महासभा पुरजोर विरोध करता है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: क्या आखिरी विधानसभा सत्र में होगा देवस्थानम बोर्ड पर फैसला?

चिन्यालीसौड़ के ओमकार होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश के अलग अलग जनपदों से अनेक विप्र जन उपस्थित रहे तथा सर्वसम्मति से गणेश भूषण जगूड़ी को नगर अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ के रूप में जिम्मेदारी दी गई, नगरउपाध्यक्ष के रूप में विवेक डबराल को, संयोजक के रूप में आशीष डबराल, सह संयोजक के रूप में माधव डबराल, जिला प्रवक्ता के रूप में वासुदेव चमोली को जिम्मेदारी दी गई, जिसमें उत्तरकाशी जनपद से जिला उपाध्यक्ष कमलेश्वर भट्ट, द्वारिका प्रसाद उनियाल ब्लॉक अध्यक्ष तथा प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल भट्ट, टिहरी जनपद से जिला अध्यक्ष रोशन पैन्यूली, आचार्य नंदीश्वर, सुनील जोशी, आशीष कोठारी, प्रवेश जोशी आदि देव तुल्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Sport: हायलो ओपन सुपर 500 प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के लक्ष्य ने जीता कांस्य पदक..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X