बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ हुई अभद्रता, गाली-गलौज, मारपीट। मुकदमा दर्ज जांच शुरू..

0
Hillvani-Rekha-Arya-Uttarakhand

Hillvani-Rekha-Arya-Uttarakhand

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ मारपीट व अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। यह प्रकरण बीते शनिवार का बताया जा रहा है। जब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य हवालबाग ब्लॉक के पत्थरकोट गांव में एक विवाह में शामिल होकर वापस लौटते समय करीब 10-12 लोगों ने उनके साथ मारपीट व अभद्रता की। बताया गया कि उक्त लोगों कैबिनेट मंत्री की वाहन की आगे अपनी गाड़ी लगा ली और उनका रास्ता रोक दिया। मिली जानकारी अनुसार कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के सुरक्षा अधिकारी की ओर से राजस्व पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें: सख्त निर्देश: प्लास्टिक और कूड़ा खुले में जलाया तो लगेगा पांच हजार का जुर्माना..

सोमेश्वर की विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ अभद्रता की शिकायत राजस्व पुलिस में दर्ज कराई गई है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व उपनिरीक्षक कृष्णा सिंह स्यालकोटी के अनुसार तहरीर के आधार पर मारने की धमकी, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना में कैबिनेट मंत्री के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दुःखद हादसा: नवनियुक्त शिक्षिका जा रही थी ड्यूटी जॉइन करने, डंपर ने कुचला हुई दर्दनाक मौत..

आरोप लगाया गया है कि इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता की और गाली गलौज भी की। शिकायत के अनुसार उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोका गया साथ ही मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद लोगों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई है। राजस्व उपनिरीक्षक कृष्णा सिंह स्यालकोटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारने की धमकी, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: चुनाव 2022: अरविंद केजरीवाल ने धर्मनगरी से फूंका चुनावी बिगुल, यह नया एलान किया..

5/5 - (1 vote)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X