राजनीति: कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल, BJP को बताया जन विरोधी..

0

उत्तराखंड: डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस प्रदेश कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में पेट्रोल पंपों पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेताओ ने प्रदेश भर में तमाम जगहों के पेट्रोल पम्प पर एकत्र होकर, केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में राजधानी देहरादून में भी राजपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में महंगाई का विरोध अनोखे अंदाज में किया। उन्होंने गैस सिलेंडर को सिर पर रखकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: Sport: हायलो ओपन सुपर 500 प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के लक्ष्य ने जीता कांस्य पदक..

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि महंगाई बेलगाम हो गई है और देश भर में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। हालांकि, दीपावली के मौके पर राज्य सरकार ने डीजल पेट्रोल के दामों में थोड़ी कमी जरूर की है लेकिन वह सिर्फ एक राजनीति का हिस्सा है। साथ ही हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को यह सुझाव दिया गया है कि जल्द ही गैस सिलेंडर के कार्यालयों के बाहर भी महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया जाए। तो वहीं हरिद्वार, ऋषिकेश, लक्सर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, कोटद्वार समेतप्रदेश के कई हिस्सों मेंकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: भैरव घाटी से हो गंगोत्री यात्रा का पैदल संचालन। पर्यावरण रहेगा सुरक्षित, रोजगार भी बढ़ेगा: विनीता रावत

देश प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है। आलम यह है कि डीजल और पेट्रोल के दाम अभी भी कई राज्यों में 100 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। तो वही, सिलेंडर और खाद्य तेल के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसको लेकर विपक्षी दल कांग्रेस प्रदेश भर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और केंद्र सरकार से यह मांग कर रही है कि डीजल पेट्रोल के साथ ही महंगाई पर लगाम लगाई जाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पेट्रोल और डीजल पर 5 रुपये और 10 रुपये घटाकर राजनीतिक स्टंट खेल रही है। सरकार की इस राहत से जनता का कुछ भला नहीं होगा। सरकार रसोई गैस के दामों को आधा करे, डीजल पेट्रोल पर तत्काल 20 रुपये घटाए, तभी जनता को कुछ राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: पावर हाउस इंटेक में मिला लापता किशोरी का शव, पुलिस जांच में जुटी..

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के बाहर धरना प्रदर्शन किया। खाली गैस सिलेंडर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कहा कि महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता में काबिज होने वाली भाजपा ने 7 वर्षों में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई बढ़ा दी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल सहित आवश्यक चीजों के दाम बढ़ने से गरीब की हालत दयनीय हो गई है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कीमतें कम नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में ओर उग्र धरना प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: राज्य स्थापना दिवस: पर्यटकों के लिए निःशुल्क खुलेगी गरतांग गली, अधिकारियों की जिम्मेदारी हुई तय..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X