हंगामा: बीजेपी विधायक और कांग्रेस नेता आमने सामने, लगाए आरोप। खूब हुई तू तू मैं मैं..

0


ऊधमसिंहनगर: जनपद की किच्छा तहसील में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक राजेश शुक्ला और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के बीच जमकर नोकझोंक बहसबाज़ी हुई। दोनों नेताओं के बीच नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि वहां मौजूद अधिकारियों को बीच बचाव करना पड़ा। जिसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट कुछ राज्य आन्दोलन कारियों के साथ कार्यक्रम छोडकर चलें गए।

Vote करें👉: उत्तराखंड में आप 2022 में किसकी सरकार चाहते है।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड का विरोध करने वालों के हाथ से हम कोई सम्मान नहीं ले सकते है। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला राज्य बनने का विरोध कर रहे थे उन्हें ऐसे व्यक्ति के हाथ से सम्मान नहीं लेना है। वह एसडीएम के हाथ से सम्मान लेना पसंद करेंगे राज्य का विरोध करने वाले विधायक उन्हें सम्मान दें वह से स्वीकार नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: गढ़रत्न नेगी दा और जागर सम्राट भरतवाण के साथ मुख्यमंत्री ने गाया बेडू पाको बारामासा गीत..

वहीं भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि हम आपके हाथ से सम्मान नहीं लेगें, क्योंकि राजेश शुक्ला उत्तराखंड के विरोधी है। अगर मैं उत्तराखंड का विरोधी होता तो मुझे नारायण सिंह के बूथ से पिछलें तीन बार से क्यों जीत हासिल होती है। जबकि पिछली बार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मेरे सामने थे फिर भी मैंने जीत हासिल की है। पहले वो तय करें कि वो किस तरह का आचरण कर रहे है आज का कार्यक्रम पार्टी का कार्यक्रम नहीं था आज का कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंड, वैज्ञानिकों की चेतावनी। पर्वतीय क्षेत्रों में असर दिखना शुरू..

यह भी पढ़ें: केदारपुरी का विकास या भविष्य की नई आपदा…

4/5 - (2 votes)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X