धामी कैबिनेट में सभी करोड़पति मंत्री। जाने कौन है सबसे ज्यादा अमीर, पढ़ा लिखा और बुजुर्ग…

0
Hillvani-Rich-minister-Uttarakhand

Hillvani-Rich-minister-Uttarakhand

उत्तराखंडः पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। धामी के साथ आठ मंत्रियों को भी राज्यपाल ने शपथ दिलाई। नई कैबिनेट में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण किया गया है। इसमें धामी के पुराने मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों को फिर से जगह मिली है। वहीं पिछली विधानसभा के अध्यक्ष रहे प्रेमचंद्र अग्रवाल को भी धामी कैबिनेट में शामिल किया गया है। नए चेहरों के रूप में सौरभ बहुगुणा और चंदन राम दास को भी इस कैबिनेट में शामिल किया गया है। वहीं धामी कैबिनेट के सभी मंत्री आर्थिक रूप से काफी मजबूत हैं। सभी के पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। पांच ऐसे मंत्री हैं, जिनके पास मुख्यमंत्री धामी से भी ज्यादा दौलत है।

यह भी पढ़ेंः हाईकोर्ट के जजों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार..

उत्तराखंड कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति, देखिए किसके पास कितनी संपत्ति?

  1. पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री): खटीमा से चुनाव हारने के बाद भी मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी पुष्कर सिंह धामी को मिली है। 46 साल के धामी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। धामी के पास कुल 3.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  2. सतपाल महाराज: धामी कैबिनेट में सबसे अमीर सतपाल महाराज हैं। सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता है। 70 साल के सतपाल महाराज ने केवल 12वीं तक की पढ़ाई की है। इनके पास 87.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  3. रेखा आर्य: सोमेश्वर विधानसभा से विधायक चुनी गईं रेखा आर्य भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। पिछली धामी सरकार में भी वह मंत्री रहीं। 43 साल की रेखा ने परास्नातक किया है। इनके पास कुल 25.20 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  4. धन सिंह रावत: श्रीनगर विधानसभा सीट से विधायक धन सिंह रावत भी धामी कैबिनेट के अमीर सदस्यों में से एक हैं। धन सिंह रावत के पास कुल 2.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  5. गणेश जोशी: मसूरी से भाजपा के विधायक गणेश जोशी को भी मंत्री बनाया गया है। 64 साल के गणेश ने 10वीं तक पढ़ाई की है। इनके पास कुल 9.74 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  6. सुबोध उनियाल : नरेन्द्रनगर से विधायक सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 61 साल के सुबोध के पास कुल 1.61 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  7. प्रेमचंद अग्रवाल: ऋषिकेश के विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल भी धामी कैबिनेट के अमीर मंत्रियों में शुमार हैं। प्रेमचंद्र के पास कुल 5.03 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  8. चंदन राम दास: बागेश्वर से विधायक चंदन राम दास के पास कुल 1.24 करोड़ रुपये की संपत्ति है। चंदन को भी इस बार धामी कैबिनेट में जगह मिली है। पेशे से किसान चंदन राम दास ने स्नातक किया है।
  9. सौरभ बहुगुणा: सितारगंज से दूसरी बार विधायक चुने गए सौरभ बहुगुणा की उम्र 43 साल है। सौरभ के पास कुल 7.85 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सौरभ के दादा हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश और पिता विजय बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे।

यह भी पढ़ेंः केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन मुस्तैद, इसबार यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा..

सबसे ज्यादा सबसे कम अमीर
धामी सरकार में सबसे अमीर मंत्री चौबट्टाखाल से जीते सतपाल महाराज हैं। महाराज के पास कुल 87.34 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। धामी कैबिनेट की इकलौती महिला मंत्री रेखा आर्य के पास 25.20 करोड़ रुपये की संपत्ति है। रेखा सबसे अमीर मंत्रियों में दूसरे नंबर पर हैं। धामी कैबिनेट की औसत संपत्ति 16 करोड़ रुपये है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास 3.34 करोड़ रुपये के संपत्ति है। पहली बार मंत्री बनाए गए चंदन राम दास के पास सबसे कम 1.24 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति वाले मंत्रियों में सुबोध उनियाल दूसरे और धन सिंह रावत तीसरे नंबर पर हैं। उनियाल के पास कुल 1.61 करोड़ रुपये और धन सिंह रावत के पास 2.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड: कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक..

उत्तराखंड कैबिनेट में कुछ पेशेवर तो कुछ है विशुद्ध नेता
धामी सरकार में नए मंत्रियों में चार ने चुनावी हलफनामे में खुद को किसान बताया है। वहीं मुख्यमंत्री समेत तीन मंत्रियों ने राजनीति को ही अपना पेशा बताया है। सबसे युवा मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वकालत को अपना पेशा बताया है। वहीं तीन मंत्रियों ने खुद को बिजनेसमैन बताया है। खास बात ये कि दो मंत्रियों ने खुद को किसान और बिजनेसमैन दोनों बताया है।

उत्तराखंड कैबिनेट की औसत उम्र करीब 56 साल
धामी कैबिनेट की औसत उम्र 55.9 साल है। मुख्यमंत्री धामी समेत तीन मंत्री 50 साल से कम उम्र के हैं। कैबिनेट की अकेली महिला मंत्री रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा 43 साल के हैं तो मुख्यमंत्री धामी की उम्र 46 साल है। 50 से 60 साल के मंत्रियों में केवल 52 साल के धन सिंह रावत हैं। बाकी पांच मंत्री 60 साल से अधिक उम्र के हैं। सतपाल महाराज कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री होने के साथ ही सबसे बुजुर्ग मंत्री भी हैं। महाराज की उम्र 70 साल है।

यह भी पढ़ेंः शराब पीकर स्कूल में छात्रों व शिक्षकों से अभद्रता करने पर शिक्षक निलंबित..

कितनी पढ़ी-लिखी है धामी कैबिनेट?
बात एजुकेशन की करें तो सिवाय एक मंत्री को छोड़ ज्यादातर पढ़े लिखे मंत्री शामिल हैं। कैबिनेट में दोबारा शामिल मसूरी विधायक गणेश जोशी कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। रिकॉर्ड बताते हैं कि गणेश जोशी सिर्फ 10वीं पास हैं। वहीं सतपाल महाराज 12वीं पास हैं। नए मंत्री बनाये गए दलित फेस बने चंदन राम दास स्नातक हैं। वहीं मुख्यमंत्री समेत चार मंत्री परास्नातक हैं। धन सिंह रावत कैबिनेट के सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं। रावत ने पीएचडी की है। वहीं युवा मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा ने एलएलबी की है। इस तरह से प्रदेश को करोड़पारी मंत्रियों की एक मिली जुली कैबिनेट मिल चुकी है। जिसके काम का आगाज़ पहली कैबिनेट मीटिंग से ही शुरू हो रहा है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड: कक्षा में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे अध्यापक, होगी सख्त कार्रवाई..

उत्तराखंड कैबिनेट में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनी ऋतु खंडूरी
उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला स्पीकर बनने जा रही है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने का यह बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में भाजपा ने यह नया इतिहास लिखा है। ऋतु कोटद्वार से विधायक चुनकर आई हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कोटद्वार से उनकी यह जीत कई मायनों में खास रही है। कोटद्वार सीट से चुनाव जीतकर उन्होंने अपने पिता की हार का बदला लिया। अब इसके साथ ही अब पहली महिला स्पीकर का बनकर इतिहास रच रही हैं।

यह भी पढ़ेंः दुखद घटनाः सुबह सुबह टाफी खाने से एक साथ चार बच्चों की मौत…

पिछली कैबिनेट से कितनी अलग है धामी की नई टीम?
पिछली बार जब धामी ने शपथ ली थी तो उनके साथ 11 विधायक मंत्री बनाए गए थे। इन 11 में से दो मंत्री हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य पार्टी छोड़कर कांग्रेस में चले गए। आर्य पिछले साल अक्टूबर में ही कांग्रेस में शामिल हो गए थे तो हरक सिंह रावत चुनाव के दौरान भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए थे। बाकी नौ मंत्रियों में से स्वामी यतिश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत से चुनाव हार गए थे। बचे आठ मंत्रियों में से पांच को इस बार भी जगह मिली है। इनमें रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सतपाल महाराज और धन सिंह रावत शामिल हैं। वहीं, तीन मंत्रियों अरविंद पांडेय, बिशन सिंह चुफाल और बंशीधर भगत को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली। इनकी जगह तीन नए चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे।

यह भी पढ़ेंः सत्ता संभालते ही पूरे करेंगे सभी संकल्प, यूनिफॉर्म सिविल कोड’ होगा लागू- धामी

किन नए चेहरों को मिली जगह?
धामी मंत्रिमंडल तीन नए चेहरों को मौका मिला है। इनमें पिछली विधानसभा के अध्यक्ष रहे प्रेमचंद अग्रवाल सबसे अहम हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा को भी धामी कैबिनेट में जगह मिली है। 43 साल के बहुगुणा और रेखा आर्या धामी कैबिनेट के सबसे युवा चेहरे हैं। सौरभ सितारगंज से जीतकर लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। बागेश्वर से जीते चंदन राम दास को भी कैबिनेट में जगह मिली है। दास लगातार चौथी बार विधायक बने हैं।

उत्तराखंड कैबिनेट यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट पर सबकी नज़र
दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। यहां हर की पैड़ी पर उन्होंने गंगा पूजन किया और संत समाज से आशीर्वाद लिया है। इस दौरान पुष्प वर्षा कर नए मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। आपको यहां याद दिला दें कि चुनाव के दौरान धामी ने कहा था कि यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट पर उनकी सरकार बड़ा और जल्द निर्णायक फैसला करेगी जिस पर अब सबकी नज़र है।

यह भी पढ़ेंः भव्य स्वागत: इस गांव में पहली बार पहुंची जीप टैक्सी, फूल मालाओं से हुआ स्वागत..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X