Hillvani-Accident-Uttarakhand

Hillvani-Accident-Uttarakhand

उत्तराखंड: प्रदेश में दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में आए दिन पहाड़ से लेकर मैदान सभी जगह से दुर्घटना की अप्रिय घटना सामने आ रही हैं। इन दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं आज शनिवार को प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से दुर्घटनाओं की दुःखद खबर आ रही है जिसमें 5 लोगों की जान चली गई जबकि 7 लोग गंभीर घायल हुए हैं। यह हादसे की खबर चकराता के दोहरी बैंड, ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे, चंपावत और हरिद्वार से आ रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 18 साल बाद पारे के प्रचंड तेवर। बचकर रहें एडवाइजरी जारी…

चकराता के दोहरी बैंड के पास हुआ दर्दनाक हादसा
आज शनिवार को दोहरी बैंड कालसी के पास एक बाइक खाई में गिर गई। सूचना पर एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक उक्त बाइक में एक पुरुष व एक महिला सवार थी। जो अपने निवास स्थान ग्राम हयोथ चकराता से विकासनगर की ओर आ रहे थे। दोहीरा बैंड कालसी के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई व युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायल महिला नाम इन्दो देवी W/o  नरेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी चकराता को खाई से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। व उसके उपरांत मृत पुरुष नरेंद्र सिंह S/O इन्दर सिंह निवासी चकराता का शव बरामद कर  जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से कौन सा रोग होता है? कौन से अंग होते हैं कमजोर। देखें पूरी लिस्ट..

वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत
चंपावत जिले के टनकपुर में मां पूर्णागिरी के दर्शन करने व मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत हो गई। यह हादसा पूर्णागिरि मार्ग पर हुआ। दोनों मृत युवक गैडाख्याली गांव के रहने वाले थे। मृतकों में एक युवक कृष्ण कुमार और दूसरा विक्रम सिंह था। वहीं वाहन में सवार छह लोग घायल है। इन घायलों का उपचार चल रहा है। वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी थे, जोकि माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि माता के दर्शन करने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें: 26 साल बाद DNA टेस्ट से बेटे को पता चला अपने बाप का नाम, जानें क्या हैं पूरा मामला..

अस्थि विसर्जित करने आए दो युवक हादसे का शिकार,
वहीं हरिद्वार गंगा में रिश्‍तेदार की अस्थि विसर्जित कर लौट रहे दो युवक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए है। युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सहारनपुर जिले के गोपालीपुर गांव निवासी जनेश्वर के परिवार में किसी की मौत हो गई थी। इसके चलते वह अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे। जनेश्वर अपने भतीजे पंकज के साथ हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए गए थे। वापसी के दौरान जैसे ही इनकी बाइक नगला इमरती गांव के पास पहुंची तो अचानक फिसल गई। बताया जा रहा है कि बाइक फिसलने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने पंकज (20 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। स्‍वजनों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें: वायरल वीडियोंः महंत की दादागिरी, महिलाओं को घर से उठाकर रेप करने की दी धमकी। FIR दर्ज..

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर भी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जहां अलकनंदा किनारे एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीते दिन एक कार श्रीनगर से ऋषिकेश आ रही थी तभी देवप्रयाग से 17 किलोमीटर आगे बगवान के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें हाईवे से लगभग 200 मीटर नीचे पत्थरों में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए और चालक कार के अंदर ही दबने से उसकी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण वीर सिंह (42) पुत्र राजपाल सिंह 1503 जीपीएल हाइट सेक्टर 70 गुरुग्राम हरियाणा निवासी के रूप में पहचान हुई है।

यह भी पढ़ें: देवताओं का ताल: यहां है प्रकृति का अद्भुत और खूबसूरत संगम, ताल से जुड़ी हैं कई रोचक कथाएं..


Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X