पत्नी ने की हैवानियत की हदें पार, पति की गर्दन काट सिर हाथ में लेकर पहुंची थाने। किया आत्मसमर्पण..
![Hillvani-Murder-Uttarakhand](https://hillvani.com/wp-content/uploads/2022/04/Hillvani-Murder-Uttarakhand-1024x576.jpg)
Hillvani-Murder-Uttarakhand
पिथौरागढ़ः सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के सटे झूलाघाट (नेपाल) इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस घटना को एक महिला ने अंजाम दिया है। महिला ने अपने पति के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। महिला ने अपने पति का सिर धड़ से अलग कर पुलिस थाने पहुंची। महिला के हाथ में कटा हुआ सिर देख लोगों की रूह कांप गई।
यह भी पढ़ेंः आखिर क्यों? ग्रामीणों ने किया क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील..
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पति की हत्या कर थाने पहुंची महिला को देखकर कुछ पल के थाने में भी सन्नाटा पसर गया। महिला के हाथ में पति का कटा हुआ सिर था। उसने कहा कि वह आत्मसमपर्ण करना चाहती है। पुलिस ने पहले शव को कब्जे में लिया और महिला से उसे जुर्म करने के पीछे की वजह जानी। पुलिस को जुर्म करने की वजह बताते समय महिला की आंखों में जरा भी पछतावा नहीं दिखाई दिया। अपने पति की इतनी बेरहमी से हत्या करने का उसे कोई मलाल नहीं था।
यह भी पढ़ेंः राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन..
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि रविवार की रात पत्नी चुम्मा थापा (32) और पति नारायण थापा (47) के बीच विवाद हो गया। विवाद में चुम्मा थापा ने दराती से अपने पति की गर्दन काट डाली। इसके बाद पत्नी अपने पति का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गई और उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक विश्व अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से गांव पालिका क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
यह भी पढ़ेंः JOB: एयर इंडिया AIASL के तहत निकाली बंपर भर्तियां। जल्द करें आवेदन…