Weather Alert: ठंड के बाद अब कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

0

भारतीय मौसम विज्ञान ने देश के पूर्वी और उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक देश के कई हिस्सों में रविवार से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। ठंड का दौर खत्म होने के बाद अब अगले 24 घंटे में हरियाण, राजस्थान और पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 19 और 20 फरवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर भारत में 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 22 से 24 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश हो सकती है। इसके अलावा देश के उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश मे 22 फरवरी तक अलग-अलग जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार हैं। दरअसल मौसम विभाग ने बताया के एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसका असर उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार और झारखंड में भी दिखेगा। वहीं अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी अलग-अलग हिमपात हो सकती है. पश्चिमी हिमालय, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। हरियाणा में छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना स्काईमेट वेदर के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले 48 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा सिक्किम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के साथ छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X