प्रदेश में कांग्रेस बीजेपी पीट रही जीत के ढोल। आखिर क्यों?

0
Hillvani-BJP-Congress-Uttarakhand

Hillvani-BJP-Congress-Uttarakhand

देहरादून: प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे का खूब दावा कर रहीं हैं। दोनों पार्टियां प्रचंड बहुमत प्राप्त होने का दम भर रही हैं। पर वहीं राजनीतिक जानकारों की माने तो यह सियासी पार्टियों की रणनीति है। राजनीतिक जानकारों मानना है कि दोनों ही पार्टियां चुनावी राज्यों में जीत का संदेश पहुंचाकर अपने पक्ष में हवा बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को देहरादून पहुंचे तो उन्होंने एक बार फिर दावा किया है कि कांग्रेस 40 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी लगातार जीत का दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है। अगर बात करें भाजपा की तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सरकार के मंत्री भी लगातार जीत का दावा कर रहे हैं कि उन्हें एक बार फिर प्रदेश में प्रचंड बहुमत प्राप्त होने जा रहा है। 

राजनीतिक जानकारों के अनुसार इन दावों के पीछे दोनों पार्टियों की रणनीति मानी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का यह बयान कि “वह मुख्यमंत्री बनेंगे या घर बैठ जाएंगे” को भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। हरीश रावत के बयान से यदि विपक्षी खेमे में खलबली मच जाए तो समझो वह सही हैं। मुख्यमंत्री को लेकर दिए गए उनके बयान के भी यही मायने टटोले गए कि ऐसा कहकर वह संदेश साफ करना चाहते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनना तय है और अब बस मुख्यमंत्री का मसला तय होना है।

भाजपा उनके इस बयान का खूब मखौल उड़ा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और डॉ.धन सिंह रावत भी हरीश रावत पर तंज कस चुके हैं कि “उन्हें जनता घर बैठा देगी।” उन्होंने भी प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक दोनों दलों के बीच अपनी-अपनी जीत की संभावना को लेकर जोर-शोर से किए जा रहे दावे को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में यह संदेश देने की मंशा है कि यहां किसके पक्ष में हवा चलती रहे।

दोनों पार्टियां इसके जरिये उत्तर प्रदेश में राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश में जुटे हुए हैं। भाजपा में भितरघात को लेकर नाराजगी की चर्चाओं पर पार्टी नेतृत्व ने तत्काल रोक लगाई क्योंकि इसके दूसरे निहितार्थ निकाले जा सकते थे। पंजाब राज्य में आज रविवार को मतदान हो जाएगा, लेकिन यूपी में तीन चरणों के चुनाव के बाद अन्य चरण बाकी हैं, जिनमें भाजपा जीत का संदेश देने की कोशिश करेगी, यही प्रयास कांग्रेस का भी रहेगा। इस बीच कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है लिहाजा वे पार्टी हाईकमान से आग्रह करेंगे कि वे सीएम का चेहरा तय कर दें। 

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X