बड़ा हादसा: केदारनाथ से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बिग्रेडियर सहित 5 की मौत..

0

पिथौरागढ़: कुमाऊं में आफत की बारिश ने 50 करीब लोगों की जान चली गई। वहीं आज सुबह जिले के पिथौरागढ़-थल मार्ग में मुवानी के पास एक दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक सेवानिवृत्त बिग्रेडियर भी शामिल थे। सभी लोग केदारनाथ दर्शन के बाद घर लौट रहे थे। हादसे में 2 लोग घायल भी हुए है। बताया जाता है कि पिथौरागढ़ के बूंगा गांव निवासी ब्रिगेडियर विनोद चंद अपने गांव के परिजन और नेपाल निवासी पुरोहितों के साथ केदारनाथ गए थे। यहां पूजा अर्चना के बाद वह कार से वापस घर को लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे थल से करीब 12 किमी दूर मुवानी के पास वाहन अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: भारत-चीन सीमा पर 3 पोर्टर लापता, रेस्क्यू को गए 5 अन्य से भी संपर्क टूटा। पहुंचा वायु सेना हैलीकॉप्टर..

घटना स्थल के करीब मायल गांव के ग्रामीणों ने वाहन के गिरने की आवाज सुनी, वाहन की हैडलाइट भी देखी संचार सेवा ध्वस्त होने से ग्रामीण इसकी सूचना नहीं दे सके। रामगंगा नदी के दूसरी तरफ स्थित गांव के ग्रामीण पैदल मुवानी पहुंचे। सुबह उन्होंने स्थानीय लोगों को वाहन दुर्घटना की सूचना दी। युवा दस किमी दूर थल पुलिस थाने गए और पुलिस को दुर्घटना के बारे में बताया। पुलिस, एसडीआरएफ उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वाहन को कटर से काटा। वाहन में चार लोगों की मौत हो चुकी थी। तीन लोग घायल थे। इसमें भी एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। जबकि 2 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें- Big Breaking: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पहुंचेंगे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने की पुष्टि..

इस दुर्घटना में सेवानिवृत्त बिग्रेडियर विनोद चंद (65 ) पुत्र विक्रम चंद निवासी बुंगा हाल निवासी चिमिस्या नौला पिथौरागढ़, नरेंद्र चंद पुत्र कल्याण चंद निवासी बुंगा पिथौरागढ़, दीपक अवस्थी पुत्र शिव दत्त अवस्थी निवासी पाटन जिला बैतड़ी नेपाल, मनमोहन जोशी पुत्र विशन दत्त जोशी निवासी पाटन सैलड़ नेपाल, रघुवीर चंद पुत्र कुंवर चंद निवासी बुंगा की मौत हो गई जबकि दीवान चंद (68) निवासी बुंगा पोस्ट आठगांव शिलिंग जिला पिथौरागढ़, बल बहादुर बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी पोड़ी पोस्ट पाटन नेपाल गम्भीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बिग्रेडियर विनोद चंद का परिवार सैन्य पृष्ठभूमि का है। उनके पिता स्व. विक्रम चंद भी बिग्रेडियर थे। विनोद चंद के बड़े भाई सेना से सेवानिवृत्त कर्नल हैं। छोटा भाई लव चंद सेना में मेजर जनरल हैं। एक भाई जल सेना में था जिनका पूर्व में ही निधन हो चुका है। मृतक विनोद चंद का एक पुत्र है जो दिल्ली में कारोबारी है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: आज भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री, जानिए कब पहुंचेंगे कहां..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X