राजनीति: आर्य के आते ही कांग्रेस में कुछ नहीं है ठीक, अब आर्य ने दी कांग्रेस छोड़ने की चेतावनी..

0

नैनीताल: बीते दिन नैनीताल विधायक संजीव आर्य और उनके पिता कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कांग्रेस में घर वापसी की है जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई थी। वहीं कांग्रेस में भी बगावत की सुगबुगाहट शुरू हो गई। नैनिताल में भी कांग्रेस की यही स्थिति बनी हुई है। पिता-पुत्र के कांग्रेस में शामिल होने के बाद नैनीताल की पूर्व विधायक एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को अब डर सताने लग गया है। उन्होंने साफ तौर पर प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व को पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी है। सरिता आर्य ने कहा कि अगर 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी अनदेखी की गई तो उन्हें मजबूरन पार्टी छोड़नी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- दुर्घटना: यहां गुलदार आया ऑटो के सामने, अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो। 1 व्यक्ति सहित गुलदार की मौत, देखें वीडियो..

वहीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सरिता आर्य ने यशपाल आर्य पर तंज कसते हुए कहा कि यशपाल आर्य बीजेपी में मलाई खाने के बाद अब कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। सरिता आर्य ने आगे कहा की यशपाल आर्य ने उत्तराखंड में लगे राष्ट्रपति शासन के दौरान कांग्रेस छोड़कर अपने निजी फायदे के लिए बीजेपी का दामन थामा और जब उनकी बीजेपी में कोई सुन नहीं रहा है तो फिर से कांग्रेस में आ गए हैं। इस दौरान सरिता आर्य ने कहा कि उन्होंने जीवनभर कांग्रेस की सेवा झंडा व डंडा उठाकर की है। अगर इसके बावजूद भी उनकी अनदेखी होती है, वो मजबूरन पार्टी छोड़ देंगी।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: इस्तीफे के बाद यशपाल आर्य को मंत्रिमंडल से हटाया गया, CM के पास ही रहेंगे आर्य के विभाग..

महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य पत्रकारों से रूबरू होते हुए साफ तौर पर कहा कि वह पिछले पांच सालों से लगातार पार्टी को मजबूत बनाने में लगी है। उन्होंने पार्टी के लिए अपना समय दिया है। उन्होंने कहा कि हाइकमान ने अगर नैनीताल सीट पर यशपाल आर्य व संजीव आर्य को टिकट देते है तो वह कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर होंगी। भाजपा की स्तिथि मजबूत न होने पर कैबिनेट मंत्री कांग्रेस में शामिल हुए है। आज कांग्रेस को मजबूत देखकर वापस लौटे हैं। इसे देख कर लगता है कि यशपाल के कांग्रेस में वापसी के बाद अब कांग्रेस में भी बगावत शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- Health Tips: किडनी की दुश्मन हैं आपकी ये आदतें, जानिए किस हद तक हैं खतरनाक..

5/5 - (1 vote)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X