उत्तराखंड: दो जनपदों में भूकंप के झटकों से डोली धरती, देर रात भूकंप के झटकों से सहमे लोग..

Earthquake tremors felt in Uttarakhand. Hillvani News
उत्तरकाशी/टिहरी: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बीती देर रात पहले 12:23 बजे उत्तरकाशी में झटके महसूस किए गए। वहीं फिर आज सुबह तड़के 02:02 बजे टिहरी में भूकंप के झटके महसूस हुए। रात के अंधेरे में ही लोग दहशत में घरों से बाहर निकले। हालांकि, भूकंप से किसी के जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: खूबसूरती और संस्कृति का अद्भुत संगम है उत्तराखंड, पर्यटकों का मन मोह लेती हैं ये 10 जगह..
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि, उत्तरकाशी में रात 12 बजकर 23 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 थी। जबकि, टिहरी में सुबह 2 बजकर 2 मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 थी। दोनों भूकंप की गहराई 10 किमी थी।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: क्या नौकरी के सपने का रोड़ा बनेगा कोरोना? इन परीक्षाओं पर छा सकता है संकट..
भूंकप का केंद्र बिंदु टिहरी और उत्तरकाशी जिले की सीमा पर सेम मुखेम के आसपास जमीन से 10 किमी. नीचे था। आपको बता दे इससे पहले भी प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। हालांकि भूकंप के झटकों से किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।