खूबसूरती और संस्कृति का अद्भुत संगम है उत्तराखंड, पर्यटकों का मन मोह लेती हैं ये 10 जगह..

0

Uttarakhand Top Ten Tourist Places: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की नैसर्गिक खूबसूरती की बात ही निराली है। हिमालय, झील-झरने और तालों का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है। यह राज्य उत्तर भारत में स्थित है। उत्तराखंड देवभूमि या कह लें देवों की भूमि से भी प्रसिद्ध है। अपने शांत वातावरण के लिए यह राज्य जाना जाता है। धार्मिक दृष्टि से अगर देखा जाए तो उत्तराखंड के चार धाम केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री हैं तो वहीं भारत के प्रमुख चार धामों में से एक धाम यहीं उत्तराखंड में है। उत्तराखंड एक ऐसी जगह है, जहां न केवल हिमालय की खूबसूरती देखने को मिलती है, बल्कि यहां कई सांस्कृतिक सभ्यता भी देखी जा सकती है। उत्तराखंड हर उम्र के लोगों के लिए एक पसंदीदा पर्यटन स्थल है। यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के अलावा पार्टनर के संग भी कुछ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। इस लेख में हम यहां की शीर्ष 10 लोकप्रिय जगहों एक में जानकारी देने जा रहे हैं।

Uttarakhand Top Ten Tourist Places

औली: हर समय एक अलग रंग में खूबसूरती बिखेरता हुआ नजर आता है। चमोली जनपद में स्थित औली भारत के पसंदीदा हिमालयी स्थलों में से एक है।औली उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 3,000 मीटर है। यहां से कई पर्वत श्रृंखलाएँ दिखती हैं। इसके अलावा यहां कई प्रकार की एडवेंचर्स एक्टिविटीज़ भी होती हैं। इसे भारत के सबसे अच्छे स्कीइंग स्थलों में से एक माना जाता है। यहां की सुंदरता को निहारने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां पर खूब बर्फबारी होती हैं। चारों तरफ बर्फ की चादर बिछने के बाद यहां की सुंदरता कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है। यहां पर कपास जैसी मुलायम बर्फ पड़ती है। बेशक, औली जाने का सबसे अच्छा समय सर्दियों में है। अन्य आकर्षण 4.15 किमी लंबा रोपवे एशिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे, त्रिशूल पर्वत, सोलधार तपोवन, नंदादेवी, सबसे ऊंची मानव निर्मित आर्टिफिशियल लेक, चिनाब झील, जोशीमठ, वंशीनारायण मंदिर कल्पेश्वर, छत्रा कुंड, संजीवनी शिखर, विष्णुप्रयाग आदि। Uttarakhand tourism

Uttarakhand Top Ten Tourist Places

चोपता: रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित चोपता की प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली आपको अंदर तक आनंदित कर देगी। यहां की नम हवा में बसी और दरख्तों से लिपटी सौंधी-सी खुशबू आपके तन-मन को तरोताजा कर देंगी। यहां पहुंच आपकी आत्मा उत्साह और संतुष्टि से भर जाएगी। यहां के पर्वतों में अलग ही जादू है। यहां हर दम चलती ठंडी-ठंडी हवाएं, मिटटी की वह मनमोहक खुशबु, घने जंगल हमें दूसरी ही दुनिया में ले जायेंगे ।चोपता उत्तराखंड के आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है। हिमालय पर्वत की तलहटी पर बसा हुआ है। कम भीड़-भाड़ पसंद वालों के लिए चोपता किसी जन्नत से कम नहीं। यहां का प्राचीन पर्यावरण ट्रेकर्स और पर्यटकों दोनों को ही एक अलग और सुखद अनुभव का एहसास करता है। यहां का चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक मार्ग, काफी लोकप्रिय है। tourist places of uttarakhand

Uttarakhand Top Ten Tourist Places

नैनीताल: नैनीताल उत्तराखंड का एक प्रमुख हिल स्टेशन है जो नैनीताल जिले का मुख्यालय भी है। नैनीताल एक ऐसी घाटी में स्थित है जिसका आकार आम की तरह है। नैनीताल चारों तरफ पहाड़ों से घिरा है जिसकी सबसे ऊंची चोटी नैना है। सर्दियों को दौरान यहां काफी ठंड पड़ती है और मॉनसून के दौरान भारी बारिश होती है। गर्मियों के सीजन में नैनीताल का मौसम काफी सुहावना हो जाता है। नैनीताल और इसके आसपास 7 झीले हैं। भीमताल झील सबसे बड़ी है जबकि नैनी झील को 64 शक्ति पीठ में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहां सती के शरीर के टुकड़े गिरे थे। जहां सती की आंखे गिरी थी उसे नैनी झील कहा जाता है। 1814-15 के एंग्लो-नेपाली युद्ध के बाद कुमाऊं की पहाड़ियां अंग्रेजों के कब्जे में आई थी। इस हिल स्टेशन की नींव 1841 में रखी गई थी जब अंग्रेजों ने यहां यूरोपियन हाउस का निर्माण किया था। यहां नैनी झील में नौका विहार करते हुए और पेड़ की दूर-दूर तक फैली शाखाओं से चहकते हिमालयी पक्षियों का आनंद लिया जा सकता है। आप स्नो व्यू पॉइंट, टिप एन टॉप जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं या भीमताल, सातताल और नकुचियाताल की झील की सैर कर सकते हैं।

Uttarakhand Top Ten Tourist Places

मसूरी: देहरादून से 38 किलोमीटर दूर मसूरी अपनी हरी पहाड़ियों और विविध वनस्पतियों और जीवों के साथ, एक आकर्षक हिल स्टेशन है। मसूरी, पहाड़ी स्टेशनों की रानी, ​​इसकी प्राकृतिक सुंदरता, सामाजिक जीवन और मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध है। उत्कृष्ट जलवायु यह एक आकर्षक छुट्टी सहारा बनाता है। ये हिल स्टेशन हनीमून कपल्स से लेकर फैमली टूर की प्लानिंग तक सभी के लिए पसंदीदा हॉलिडे स्पॉट है। मसूरी की खूबसूरत वादियां, प्राकृतिक सौंदर्य, झरने और स्वादिष्ट भोजन सभी पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं। मसूरी में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। अगर आप भी मसूरी का दीदार करने की सोच रहे हैं तो आप कैमल्स बैक रोड, लाल टिब्बा और चार दुकान, बेनोग वाइल्ड लाइफ सैंचूरी, शेडअप चोपेलिंग मंदिर, मॉल रोड, गन हिल, म्युनिसिपल गार्डन, मसूरी झील, केम्प्टी फॉल्स, धनोल्टी, नाग टिब्बा, सुरकंडा देवी, भद्रराज मंदिर लंढौर बाजार घुम व देख सकते हैं।

Uttarakhand Top Ten Tourist Places

चकराता: यहएक ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह स्थान अपने शांत वातावरण और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए जाना जाता है। यहां दूर-दूर तक फैले घने जंगलों में जौनसारी जनजाति के आकर्षक गांव हैं। चकराता प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग में रुचि लेने वालों के लिए एकदम उपयुक्त स्थान है। यहां विभिन्न साहसिक गतिविधियां जैसे रिवर राफ्टिंग, कोर्स्सिंग, कयाकिंग, पैरासेलिंग, पुल निर्माण, राप्पेल्लिंग और रॉक क्लाइम्बिंग का आनंद लिया जा सकता है। इन सब गतिविधियों को यहां स्थित विभिन्न रिसोर्ट के विशेषज्ञों की देखरेख में आयोजित कराया जाता है। पर्यटक वॉलीबॉल, बाधा पाठ्यक्रम, बास्केटबॉल, गोल्फ और माउंटेन बाइकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इस जगह पैरासेलिंग, ट्रैकिंग, स्कीइंग और तीरंदाजी के लिए भी कई सुविधाएं है। चकराता समुद्र के तल से सात हज़ार फीट की ऊंचाई पर स्थित है और देहरादून से लगभग 98 किलोमीटर की दूरी पर है।

Uttarakhand Top Ten Tourist Places

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ उत्तराखंड का बेहद ही खूबसूरत शहर है। यह कुमाऊं क्षेत्र का चौथा सबसे बड़ा शहर है। यहां आपको चारों ओर हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखने को मिलेंगे। यहां आपको पहाड़ के साथ ऊंची-ऊंची बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां भी देखने को मिलेगी। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पिथौरागढ़ जरूर जाएं। पिथौरागढ़ में ऐसी कई जगहें हैं, जिन्हें आपको एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां इन पिथौरागढ़ किला, गंगोलीहाट, चंडाक, अस्कोट सेंचुरी, कफनी ग्लेशियर ट्रैक, मुन्स्यारी, डीडीहाट, झूलाघाट, जौलजीबी, थल केदार, कपिलेश्वर महादेव मंदिर, कोट गरी देवी मंदिर, नारायण आश्रम खूबसूरत जगहों में घूम सकते हैं।

Uttarakhand Top Ten Tourist Places

मुन्स्यारी: पिथौरागढ़ से 127 किमी की दूरी पर स्थित एक छोटा सा शहर है। यह स्थान हिमालय पर्वतमाला में स्थित जौहर क्षेत्र का गेटवे है। मिलम नामिक और रालम हिमनद इस शहर के निकट स्थित हैं। जिले में बसे इस सुरम्य शहर में पर्यटको के लिए बहुत कुछ है। प्रभावशाली ऊंचाई पर बसा मुनस्यारी ट्रेकिंग, राफ्टिंग, कैंपिंग और बर्ड वॉचिंग जैसी दिल को छू लेने वाली साहसिक गतिविधियों के लिए कई अवसर प्रदान करता है। यह शहर गोरी गंगा नदी के तट पर बसा हुआ है और बर्फ से ढके हिमालय के मनोरम दृश्य को प्रकट करता है। समुद्र तल से लगभग 2300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस जगह को कुदरत का वरदान कहा जाता है। चारों तरफ घने जंगल और बर्फीली चोटियां यहां देखते ही बनता है। अगर आप भी आने वाले दिनों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मुनस्यारी आपको ज़रूर जाना चाहिए। यहां के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों में पंचचूली पर्वत, कलामुनी टॉप, ब्रिथी वॉटरफॉल, थमरी कुंड आदि हैं।

Uttarakhand Top Ten Tourist Places

ऋषिकेश: यह उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जिसे ‘गढ़वाल हिमालय के प्रवेश द्वार’ और ‘योग कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ के रूप में जाना जाता है। यह शहर हरिद्वार के उत्तर में लगभग 25 कि.मी. और राजधानी देहरादून से 43 कि.मी. दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसे तीर्थ नगरी और हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। प्राचीन समय में ऋषियों-मुनियों ने यहां पर ध्यान, योग और प्रार्थना की थी। वर्ष 2015 में तत्कालीन पर्यटन मंत्री ने ऋषिकेश और हरिद्वार को भारत के ‘जुड़वां राष्ट्रीय विरासत शहरों’ की उपाधि दी थी। यदि आप ऋषिकेश घूमने जाने की योजना बना रहे हैं यहां देखने घूमने वाली जगह हैं त्रिवेणीघाट, रामझूला, लक्ष्मणझूला, चौरासी कुटिया, परमार्थ निकेतन, स्वर्गाश्रम, नीलकंठ, वशिष्ठ गुफा, बीटल्स आश्रम, ऋषि कुंड गीता भवन और शिवपुरी आदि। अगर आपको एडवैंचर पसंद है और आप कुछ हट कर आनंद लेना चाहते हैं तो ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग से लेकर बंजी जम्पिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। ऋषिकेश एक ऐसी जगह है जो कभी भी भटकने में विफल नहीं होती है। यहां आध्यात्मिकता, योगा रिट्रीट, टेंपल होपिंग, एडवेंचर एक्टिविटीज से लेकर नाइटलाइफ़ तक सब कुछ चख सकते हैं। सभी सात महाद्वीपों से आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक केंद्र है।

Uttarakhand Top Ten Tourist Places

कौसानी: यह उत्तराखंड का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह हिल स्टेशन शहरों की भीड़भाड़ से बचने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। नंदा देवी, पंचचुली और त्रिशूल चोटियों के लिए एक खिड़की के रूप में है अल्मोड़ा जनपद में स्थित कौसानी एक आदर्श पर्यटक स्थल है। यहां अनाशक्ति आश्रम, रुद्रधारी जलप्रपात, लक्ष्मी आश्रम और कौसानी चाय बागान घूमने लायक कुछ मुख्य स्थान हैं। समुद्र तल से 6075 फीट की ऊंचाई पर बसा कौसानी एक खूबसूरत पर्वतीय पर्यटक स्थल है। विशाल हिमालय का भव्य नजारा देखने को मिलता है। यह पर्वतीय शहर चीड़ के घने पेड़ों के बीच एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है और यहां से सोमेश्वर, गरुड़ और बैजनाथ कत्यूरी की सुंदर घाटियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

Uttarakhand Top Ten Tourist Places

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा हिमालय पर्वतमाला की गोद में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। अल्मोड़ा शहर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला एक शानदार हिल स्टेशन है। अल्मोड़ा शहर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक, शानदार हस्तशिल्प, स्वादिष्ट भोजन और सुन्दर वन्य जीवन के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। अल्मोड़ा हिल स्टेशन की यात्रा पर आने वाले पर्यटक इसकी खूबसूरती और आकर्षित कर देने वाले पर्यटन स्थलों को अपनी खूबसूरत यादों के साथ संजो कर ले जाते हैं। अल्मोड़ा के बीच से बहने वाली दो प्रमुख नदियां कोशी और सुयाल इसका प्रमुख आकर्षण हैं। भड़कीले हिल स्टेशन के रूप में दुनिया भर में पहचान रखने वाला अल्मोड़ा हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 1638 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है और कश्यप पहाड़ी के ऊपर लगभग 5 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। अल्मोड़ा हिल स्टेशन के बारे में कम शब्दों में बयां करना बहुत ही मुस्किल हैं, इसकी खूबसूरती का अनुभव तो अल्मोड़ा हिल स्टेशन की शानदार यात्रा के बाद ही हो सकता हैं। यहां रानीखेत, जागेश्वर, द्वाराहाट, दुनागिरी, कोसानी, बिनसर महादेव, ब्राइट एंड कॉर्नर, नंदा देवी मंदिर, कटारमल, गोबिंद बल्लभ पंत संग्रहालय और भी बहुत कुछ है।

Uttarakhand Top Ten Tourist Places
5/5 - (1 vote)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X