साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण कल, जानें समय, सूतक काल व सबकुछ..

0
Surya Grahan 2022 in India date & time Hillvani News Uttarakhand

Surya Grahan 2022 in India date & time Hillvani News Uttarakhand

साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण कल 30 अप्रैल को लग रहा है। जबकि दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। सूर्यग्रहण की दृश्यता के आधार पर ही सूतककाल का निर्धारित किया जाता है। अगर भारत में कोई ग्रहण नजर नहीं आता है तो उसका सूतककाल मान्य नहीं होता है। अगर भारत में ग्रहण नजर आता है तो सूतक काल मान्य होता है। अप्रैल 2022 के अंतिम दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगाने जा रहा है, इसलिए अप्रैल महीने की आखिरी तारीख कई मायनों में बेहद खास है। इस दिन शनिवार है और अमावस्या यानी शनिश्चरी अमावस्या भी। साथ ही एक दिन पहले अर्थात 29 अप्रैल को शनि देव राशि बदलकर स्वराशि कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इस सूर्य ग्रहण का महत्व और खास हो जाता है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। अगला यानी दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा।

यह भी पढ़ेंः चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह, एडवांस पंजीकरण के आंकड़ों ने चौंकाया। इस धाम की बुकिंग सबसे ज्यादा..

सूर्य ग्रहण का सूतक काल
भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत के समयानुसार मध्यरात्रि के बाद 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस सूर्यग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, सूतक काल तो सूर्य ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले से लग जाता है। मान्यता है कि सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड: शिक्षा विभाग की फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई, शिक्षक और शिक्षिका हुए बर्खास्त..

कब लगता है सूर्यग्रहण
जब चंद्रमा सूर्य को ढक देता है उसे सूर्यग्रहण कहा जाता है। इस स्थिति में सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती। यह घटना सूर्यग्रहण होती है। जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढकता है तो सूर्य की किरणें धरती तक कम मात्रा में आ पाती हैं, जिसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है। वहीं जब चंद्रमा सूर्य के मध्य भाग को ढकता है, तो इस स्थिति में सूर्य एक अंगूठी की तरह नजर आने लगता है, इस स्थिति को वलयाकार सूर्यग्रहण कहते हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, 6 दिनों बारिश के आसार। जानें कैसा रहेगा आपके जनपद के मौसम..

सूर्यग्रहण 2022 अप्रैल का समय
साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को आधी रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा।
साल का पहला सूर्यग्रहण कहां आएगा नजर
साल का पहला सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा। भारत में यह सूर्यग्रहण नजर नहीं आएगा। जिसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः BRO बनाएगी 5 हैलीपैड, 2 सुरंग और 14 सड़कें, भारत-चीन बॉर्डर पर भारतीय सेना पहुंचेगी पलक झपकते। खाका तैयार..

साल का दूसरा सूर्यग्रहण कब लगेगा
साल का दूसरा व अंतिम सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण शाम 04 बजकर 29 मिनट से लेकर 05 बजकर 42 मिनट तक लगेगा। यह सूर्यग्रहण अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में देखा जा सकेगा। यह सूर्यग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में नजर आएगा, जिसके कारण देश में सूतक काल मान्य होगा।

यह भी पढ़ेंः नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत। शिक्षक बनने का सपना होगा साकार.

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X