25 अप्रैल से काठगोदाम से मुंबई के बीच होगा समर स्पेशल ट्रेन का संचालन..

0
Train traffic affected due to peasant agitation

Summer special train : रलवे ने उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से भी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, इस ट्रैन का संचालन 25 अप्रैल से काठगोदाम से मुंबई के बीच होगा।

काठगोदाम से मुंबई तक 10-10 फेरों में चलाई जाएगी | Summer special train

इज्जत नगर रेलवे मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से 25 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी ट्रेन चलाई जाएगी। 24 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई से काठगोदाम रेलवे स्टेशन के लिए यह ट्रेन संचालित होगी। ट्रेन मुंबई से काठगोदाम और काठगोदाम से मुंबई तक 10-10 फेरों में चलाई जाएगी। इस ट्रेन के चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढिए : पौड़ी : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महासचिव प्रदीप तिवाड़ी ने पार्टी के समस्त पदों से दिया इस्तीफा..

ये रहेगा संचालन का समय | Summer special train

ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे चलेगी। यह गुजरात के सूरत स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे, बड़ोदरा, कोटा और भरतपुर होकर गुरुवार सुबह 6:55 बजे मथुरा स्टेशन से होकर दोपहर करीब 2:30 बजे काठागोदाम स्टेशन पहुंचेगी।

साथ ही वापसी में गाड़ी संख्या 09076 प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम मुंबई सेंट्रल के लिए चलेगी। गुरुवार को यह ट्रेन काठगोदाम स्टेशन से शाम 5:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन लालकुआं, किच्छा, इज्जतनगर स्टेशन से होते हुए रात 8:41 बजे बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस होते हुए मध्य रात्रि 1:10 बजे मथुरा स्टेशन पहुंचेगी।

इसके बाद भरतपुर स्टेशन, गंगापुर स्टेशन होते हुए अगले दिन शुक्रवार सुबह 6:40 बजे कोटा स्टेशन, नागड़ा, गोधरा, बड़ोदरा होते हुए दोपहर 4:50 बजे सूरत स्टेशन होते हुए वापी स्टेशन होते शुक्रवार सुबह को करीब 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

ये भी पढिए : उत्तरकाशी : 10 मई को रोहिणी नक्षत्र में खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X