Yamunotri Dham doors will be opened on 10th May

Yamunotri Dham doors will be opened on 10th May : यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया यानि 10 मई को सुबह 10.29 बजे कर्क लग्न, रोहिणी नक्षत्र में खोले जाएंगे। बता दे रविवार को यमुना जयंती चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर यह मुहूर्त तय किया गया। वहीं गंगोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया पर ही खोले जाने हैं। इसके अलावा बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि पहले ही निर्धारित हो चुकी है।

ये भी पढिए : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष..

इस दिन मां यमुना की उत्सव डोली, भाई शनि देवता के साथ खरसाली प्रस्थान करेगी | Yamunotri Dham doors will be opened on 10th May

मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से मां यमुना की पूजा-अर्चना एवं पंचांग गणना के बाद तीर्थपुरोहितों ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय किया। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल व सचिव सुरेश उनियाल ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और तीर्थपुरोहितों की उपस्थिति में कपाट खुलने की तिथि और समय की विधिवत घोषणा की।

राजस्वरूप उनियाल ने बताया कि इस अवसर पर मां यमुना की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ। 10 मई को मां यमुना की उत्सव डोली, मां यमुना के भाई शनि देवता के साथ खरसाली से सुबह 7.50 बजे प्रस्थान करेगी, जो 10 बजे से पहले यमुनोत्री मंदिर परिसर में पहुंचेगी।

इस दिन खोले जाएगें केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट | Yamunotri Dham doors will be opened on 10th May

इसके बाद विधिविधान से 10 बजकर 29 मिनट पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट, केदारनाथ धाम के 10 मई को सुबह 7 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खोले जाएंगे।

ये भी पढिए : चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण आज से शुरू, पढ़िए कैसे करें पंजीकरण..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X