Global Investors Summit : पीएम मोदी ने कि हाउस ऑफ हिमालयाज” की लांचिंग, राज्य के उत्पादों को इस नाम से मिलेगी पहचान..
![PM Modi inaugurated Global Investors Conference](https://hillvani.com/wp-content/uploads/2023/12/PM-Modi-launches-House-of-Himalayas-1024x576.jpeg)
PM Modi launches House of Himalayas : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान “हाउस ऑफ हिमालयाज” की लांचिंग की। जिससे राज्य के सभी उत्पादों को अब एक नाम से पहचाना जाएगा। बता दे अभी तक हिमाद्री, हिलांस, ग्राम्यश्री जैसे तमाम उत्पाद अलग-अलग नाम से बाजार में जाते हैं, लेकिन अब सभी “हाउस ऑफ हिमालयाज” के नाम से पहचाने जाएंगे।
“हाउस ऑफ हिमालयाज” उत्तराखंड का ब्रांड होगा | PM Modi launches House of Himalayas
आपको बता दे कि फरवरी में धामी कैबिनेट ने एक निर्णय लिया था कि प्रदेश के सभी उत्पादों की क्वालिटी, मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए समिति का गठन किया जाए। इस आधार पर एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति ने “हाउस ऑफ हिमालयाज” नाम पर मुहर लगाई। इस नाम का रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है। ट्रेडमार्क के लिए आवेदन भी कर दिया गया है।
सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा ने बताया कि अब “हाउस ऑफ हिमालयाज” उत्तराखंड का ब्रांड होगा। हिमाद्री, हिलांस समेत तमाम समितियों, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को इसी ब्रांड नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इससे न केवल राष्ट्रीय, बल्कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा।
उत्पादों “हाउस ऑफ हिमालयाज” का टैग रहेगा | PM Modi launches House of Himalayas
अपर सचिव ग्राम्य विकास नितिका खंडेलवाल ने बताया, “हाउस ऑफ हिमालयाज” उत्तराखंड का ब्रांड नाम हो गया है। जैसे टाटा या अन्य कंपनियों का एक नाम चलता है और विभिन्न उत्पाद बाजार में आते हैं। उसी तरह यह ब्रांड नाम चलेगा। उन्होंने कहा, सभी उत्पादों की अपनी पहचान के साथ “हाउस ऑफ हिमालयाज” का टैग उनके साथ रहेगा।
कहा, इससे उत्पाद निर्माताओं की कमाई में भी इजाफा होगा। बाहरी उपभोक्ताओं के सामने भी एक स्थापित पहचान बनेगी। उत्पादों को संबंधित विभागों से मदद पूर्व की भांति जारी रहेगी, लेकिन नाम एक ही रहेगा।
ये भी पढिए : Global Investors Summit : उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अबानी और अडानी जैसे बड़े उद्योगपति करेगें शिरकत..