महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत, CCTV में कैद। हैवान ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी..

0

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी के भी होश उड़ा देगा। यहां एक 58 साल की मानसिक दिव्यांग महिला के साथ युवक ने हैवानियत की है। आरोपी युवक ने महिला से दिल्ली के निर्भया कांड जैसी वारदात को अंजाम दिया। महिला से बेरहमी से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस जांच के मुताबिक महिला के विरोध करने पर आरोपी युवक की दरिंदगी और बढ़ गई। आरोपी ने महिला को घसीटते हुए दूर ले गया। इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसके निजी अंगों में रॉड डाल दिया। इतना ही नहीं पत्थर और लात घूसों से महिला की पिटाई भी की, जिसके चलते महिला की मौत हो गई। इस भयानक वारदात की हकीकत जान कर यहां हर कोई दंग है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः जवान बेटे को तिरंगा में लिपटा देख बेसुध हुई मां, अरुणाचल प्रदेश मिली थी पहली ज्वाइनिंग..

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, पुलिस के उड़े होश 
जानकारी के मुताबिक महिला सड़क किनारे ही सोया करती थी। छह अप्रैल बुधवार की सुबह महिला गंभीर हालत में मिली। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले तो पुलिस ने इसे हादसा मानकर मामले की जांच शुरू की, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस के होश उड़ गए। 

यह भी पढ़ें: मौसमः उत्तराखंड में चार दिनों तक बारिश-ओलावृष्टि का जारी हुआ अलर्ट, रहे सावधान…

सीसीटीवी में बाल खींचता दिखा आरोपी
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक फुटेज में आरोपी युवक महिला के बाल खींचते हुए दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी का नाम किशन है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना कबूल किया। साथ ही उसने पुलिस को बताया कि महिला रेप करने का विरोध कर रही थी, जिसके चलते उसने महिला को मार डाला।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कांग्रेस में हाईकमान के फैसले के बाद बढ़ी सियासी हलचल..

हैवान ने सुनाई हैवानियत की कहानी
गिरफ्तारी के बाद किशन यादव ने हैवानियत की कहानी पुलिस को सुनाई उसे सुनकर वो भी दंग रह गए। किशन ने पुलिस को बताया कि वो जबरन मानसिक रुप से दिव्यांग महिला को खींच कर अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उनके साथ दुष्कर्म किया। किशन के मुताबिक जब महिला ने उसका विरोध किया और उसे धक्का दिया तो उसने लोहे की रॉड महिला के प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ दी। लेकिन इतने पर भी किशन की हैवानियत खत्म नहीं हुई। उसने महिला की लात-घूंसों से पिटाई की और फिर सिर पर पत्थर पटक दिया। उसने पुलिस को बताया कि महिला विरोध कर रही थी इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी। बहरहाल अब किशन यादव कानून की गिरफ्त में है। पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कहीं आप नकली नमक तो नहीं खा रहे? यहां पकड़ा गया बड़ी मात्रा में टाटा का नकली नमक..


Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X