Lunar Eclipse 2023: जानिए चंद्रग्रहण से राशियों के जातकों पर पड़ेगा क्या प्रभाव? किसके लिए शुभ रहेगा किसके लिए अशुभ..

0
Lunar Eclipse 2023. Hillvnai News

Lunar Eclipse 2023. Hillvnai News

साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं। इनमे से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan)हैं। पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लग चुका है। ये सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था, जो कि भारत में दृश्य नहीं था। अब पहले सूर्य ग्रहण के बाद जल्द ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। कल 05 मई दिन शुक्रवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया होगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 08:45 बजे से लेकर इसका समापन देर रात 01 बजे होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से ही लग जाता है, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा। अब चंद्र ग्रहण पर 12 साल बाद मेष राशि में सूर्य, बुध, गुरु और राहु मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं। जिससे कई राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिनपर इसका अशुभ असर पड़ेगा। इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि चंद्र ग्रहण किन राशि वालों के लिए शुभ है और किन राशि वालों के लिए अशुभ है।

यह भी पढ़ेंः Chandra Grahan 2023: 5 मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस राशि के जातक रहें सतर्क…

1- मेषः मेष राशि के सप्तम भाव में ये चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। मानसिक पीड़ा हो सकती है। धन हानि से बचाव करें। आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव करें। वैवाहिक जीवन का ध्यान रखें।
2- वृषभः वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान अपनी सेहत का सबसे ज्यादा ख्याल रखें। रुके हुए काम पूरे होंगे। वाद विवाद और मुकदमों से छुटकारा मिलेगा। इस समय में जल्दबाजी में निर्णय न लें।
3- मिथुनः मिथुन राशि वालों के लिए ये ग्रहण पंचम भाव आ रहा है। इस समय अपनी बुद्धि को तीव्र रखें। सेहत और मुकदमेबाजी का ध्यान रखें। संतान पक्ष को समस्या हो सकती है। यात्राओं में विशेष सावधानी रखें।
4- कर्कः कर्क राशि चंद्रमा खुद की राशि है। कर्क राशि के चौथे भाव में ये ग्रहण लगने जा रहा है। इस समय अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। शिक्षा और करियर में काफी मेहनत करनी होगी। स्थान परिवर्तन के मामले में विचार करें। माता और स्त्री पक्ष की सेहत का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ेंः युवाओं और किसानों का धामी सरकार ने रखा खास ध्यान। युवाओं को विदेश में मिलेगा रोजगार, इतना खर्च उठाएगी सरकार..

5- सिंहः सिंह राशि के तीसरे भाव में ये चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चली आ रही रुकावटें दूर होंगी। धन संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। भाई और बहन के साथ संबंधों का ध्यान रखें।
6- कन्याः कन्या राशि वालों के लिए ये ग्रहण धनभाव में रहेगा। चंद्र ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी. लेकिन, उधार से देने से बचना है। सेहत खराब हो सकती है।
7- तुलाः तुला राशि वालों को इस चंद्र ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा। आपकी मानसिक, भौतिक स्थिति कमजोर रह सकती है। सेहत की समस्या और दुर्घटना से बचें। लिखा पढ़ी के काम में सावधानी रखें। प्रेम और रिश्तों के मामलों में अपयश मिल सकता है।
8- वृश्चिकः वृश्चिक राशि में चंद्र नीच का रहता है इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान मन को स्थिर रखना है। पारिवारिक और आंखों की समस्या के योग हैं। धन और संपत्ति का नुकसान हो सकता है। वैवाहिक मामलों और रिश्तों में समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड: कॉलेजों और विवि में हो सकेगी सहायक प्राध्यापक की तैनाती, 6 वर्ष बाद आयोजित होगी यू-सेट परीक्षा..

9- धनुः धनु राशि के ग्यारहवें भाव में ये ग्रहण है परंतु ये चंद्र ग्रहण आपके लिए धन संपत्ति, वैभव, सुख देने वाला रहेगा। आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। धनधान्य में वृद्धि होगी। पैसा और सम्मान बढ़ेगा। अचानक से आपको लाभ भी प्राप्त होगा।
10- मकरः मकर राशि वालों को चंद्र ग्रहण के दौरान कर्मों के प्रति सचेत रहना पड़ेगा। रुके हुए महत्वपूर्ण काम बन पाएंगे। इस समय बड़े निर्णयों में जल्दबाजी न करें।
11- कुंभः कुंभ राशि वालों के लिए ये ग्रहण नौंवे भाव में लगने जा रहा है। माता पिता की सेहत का ध्यान रखें। सेहत और आराम का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण काम टालने से बचाव करें।
12- मीनः मीन राशि वालों के लिए ये ग्रहण काफी खतरनाक साबित होने वाला है। इस समय माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखना होगा। मानसिक कष्ट भी हो सकते हैं।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पूर्व पार्षद की धारदार हथियार से हत्या कर आरोपी पहुंचा कोतवाली, मचा हड़कंप..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X