क्या उत्तराखंड BJP में चल रही है बड़े बदलाव की तैयारी? मुख्यमंत्री आज हो रहे दिल्ली रवाना…

0
Hillvani-CM-Dhami-Uttarakhand

Hillvani-CM-Dhami-Uttarakhand

उत्तराखंडः इस साल की शुरुआत में देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में चार में बड़ी सफलता और सरकार गठन के बाद अब भारतीय जनता पार्टी अगले चुनावों की तैयारी में लग गई है। आगामी विधानसभा चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर फोकस बीजेपी ने विभिन्न राज्यों में सांगठनिक बदलावों को प्राथमिकता की सूची में सबसे ऊपर रखा है। उत्तराखंड में भी इसको लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है। दरअसल उत्तराखंड कांग्रेस में बदलाव के बीच अब भाजपा में भी बदलाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। वहीं हारी हुई 23 सीटों पर भाजपा हाईकमान ने अपनी रिपोर्ट भी भी बनाई है। जिसके बाद बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः जल्द करें: भारतीय रेलवे में निकली बंपर वेकैंसी। 8वीं और 10वीं पास युवा करें अप्लाई..

प्रदेश में राजनीति में घमासान जारी है। दलबदल की खबरों और बीजेपी संगठन में बदलाव की खबरों के बीच मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली दौरे की खबर आ रही हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आज शुक्रवार की शाम दिल्‍ली रवाना हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी के इस दौरे से चर्चाओं का बाजार ओर गर्म हो गया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। धामी शनिवार को शाम चार बजे राजघाट पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः मौसेरे भाई की हैवानियतः मासूम बच्ची की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव, रेप की भी आशंका। आरोपी गिरफ्तार..

मुख्यमंत्री के दिल्‍ली दौरे की सूचना के बाद प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री किस सीट से उप चुनाव लड़ेंगे, इस विषय पर भी केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हो सकती है। गौरतलब है कि उत्तराखंड बीजेपी में एक बार फिर बड़े फेरबदल की खबरें आ रही है। चुनावी रिज्लट से पहले से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के फेरबदल की खबरों पर भी अब विराम लग सकता है या मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगले 48 घंटे के भीतर बीजेपी में बड़ा फेरबदल हो सकता है। अगले 48 घंटे में बीजेपी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

यह भी पढ़ेंः सर्वाइकल पेन से पाना चाहते हैं छुटकारा। अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, दर्द से मिलेगा आराम..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X