Health Tips: फिट रहना चाहते हैं तो जानें किन चीजों को खाली पेट खाएं और किसे नहीं?

0

कहते हैं कि सुबह की शुरुआत सही हो तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। यही बात पेट के लिए भी अप्लाई होती है। अगर सुबह के समय आपने सही चीजें खाईं तो दिनभर एनर्जी बनी रहेगी, लेकिन अगर कुछ गलत चीजें खा लीं तो दिनभर हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है ये तो हम सभी जानते हैं। वहीं जब आप कुछ भी खाते हैं तो कुछ मामलों में यह उतना ही जरूरी होता है जितना जरूरी यह कि हम क्या और कब खा रहे हैं। वहीं आमतौर पर लोग सुबह उठकर कुछ भी खा लेते हैं। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसी चीजों के बार में बताएंगे जिन्हें आप सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इसके साथ ही वो कौन-कौन सी चीजें है जिन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं..

इन चीजों का खाली पेट करें सेवन
खाली पेट खाएं पपीता- पपीता एक बेहतर सुपर फूड है। हर मौसम में मिलने वाला पपीता आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। ये आपके कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय रोग को बढ़ने से रोकता है।
दूध- खाली पेट अगर आप दूध पीते हैं तो इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है। इसलिए सुबह नाश्‍ते में आप एक ग्लास दूध जरूर पीना चाहिए। अगर आप दूध को गर्म कर पिएंगे तो सर्दी या कफ की समस्या भी दूर रहेगी।
सुबह खा सकते हैं अंडे- अंडा सुबह का एकदम परफेक्ट नाश्ता है। सुबह अंडा खाने से आपका पेट दिनभर भरा हुआ महसूस करता है।
आंवले का रस- खाली पेट अगर आप आंवला रस पिएं तो यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भी भरपूर मात्रा में आयरन विटामिन सी और कई तरह के खनिज लवण होते हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। आप गुनगुने पानी में एक या दो चम्मच आंवला का रस मिलाकर रोज पी सकते है इससे आपके सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

पानी- सुबह खाली पेट अगर आपको एक ग्लास सादा पानी पीने की आदत है तो यह शरीर को डीटॉक्‍स करने में काफी मदद करता है। इससे वजन कम करने में भी फायदा मिलता है।
एलोवेरा जूस- खाली पेट एलोवेरा का रस पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें कई तरह के प्रोटीन व विटामिन्‍स होते हैं जो इम्‍यूनिटी को बूस्‍ट करते हैं और शरीर में किसी भी तरह के इनफ्लेमेशन को कम करते हैं।
खाली पेट खाएं भीगे हुए बादाम- फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 एसिड से भरपूर बादाम का सेवन हमेशा रातभर भिगोने के बाद सुबह खाली पेट करना चाहिए। वहीं ध्यान रहे बादाम के छिलके को उतारकर ही उसका सेवन करें।
दलिया- यदि आप कैलोरी में कम और हाई न्यूट्रिएंट फूड खाना चाहते हैं तो दलिया एक बेहतरीन नाश्ता है।
शहद- सुबह गर्म पानी में एक चम्मच शहद लेने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते है। इससे आपकी इम्युनिटी को मजबूत रखने में भी मदद मिलती है। यह आपकी पाचन क्रिया को ठीक रखता है और एसिड की समस्या नहीं होती।

खाली पेट न खाएं ये चीजें
टमाटर- टमाटर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लेकिन इसमें अच्छी मात्रा में मौजूद टैनिक एसिड पेट में अम्लता को बढ़ाता है और गैस्ट्रिक अल्सर की वजह बन सकता है। इसलिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से बचें।
दही- दही में लैक्टिक एसिड होता है जिसके कारण सुबह-सुबह दही खाने से आपको बहुत कम स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
केला- कई लोग खाली पेट केला खाते हैं लेकिन ऐसा करना उन्हें बीमार कर सकता है। दरअसल, केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। खाली पेट इस फल को खाने पर खून में पहले से मौजूद इन तत्वों की मात्रा गड़बड़ा जाती है, जिससे बेचैनी होना, उल्टी जैसा लगना, दस्त लगने जैसी समस्या हो सकती है।
नाशपाती- नाशपाती में पोटैशियम, विटमिन सी, विटमिन के, फिनॉलिक कंपाउंड, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैगनीज जैसे गुणकारी तत्वों की भरमार है, लेकिन खाली पेट इस फल को खाना शरीर को अंदरूनी नुकसान पहुंचा सकता है। एक स्टडी के मुताबिक नाशपाती को खाली पेट खाने पर शरीर के अंगों को बाहरी प्रदूषण और सूखने से बचाने वाले म्यूकस मेम्ब्रेन को नुकसान पहुंचता है।

कच्ची सब्जियां- क्या आप सुबह-सुबह नाश्ते में सलाद खाते हैं, वह भी खाली पेट? अगर हां, तो बेहतर है कि आप अपनी आदत बदल लें। दरअसल सलाद से आपके पेट में फाइबर की बहुत ज्यादा मात्रा जाती है, जिससे पेट पर जोर बढ़ जाता है। इस वजह से मरोड़, गैस, हार्टबर्न की परेशानी होने लगती है। इतना ही नहीं खाली पेट सलाद खाने पर बेचैनी और उल्टी की समस्या भी हो सकती है।
चाय या कॉफी- सुबह-सुबह नींद भगाने के इरादे से चाय या कॉफी का सेवन कई लोग करते हैं, लेकिन खाली पेट इन कैफीन बेस्ड ड्रिंक्स को लेना शरीर के लिए अच्छा नहीं है। खाली पेट कॉफी या चाय पीने पर गैस्ट्रिक जूस का सिक्रीशन कम हो जाता है, जो खाने को पचाने के लिए जरूरी बाइल जूस व ऐसिड की मात्रा कम कर देता है। इससे ऐसिडिटी और गैस बनती है, जो दवाई लिए बिना दिनभर ठीक नहीं हो पाती।

साइट्रस फ्रूट- संतरा, मौसंबी, नींबू आदि साइट्रस फ्रूट्स ऐसिडिक होते हैं। इन्हें खाने पर शरीर में मौजूद ऑइल व फूड को ब्रेकडाउन करने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। हालांकि, खाली पेट इनका सेवन करने पर इनकी यही क्वॉलिटी हार्टबर्न और गैस्ट्रिक प्रॉब्लम की वजह बन जाएगी।
मसालेदार भोजन: सुबह खाली पेट नाश्ते में मिर्च और मसाले युक्त भोजन का सेवन करने से पेट में जलन हो सकती है। इसके साथ ही एसिडिट रिएक्शन और पेट में ऐंठन हो सकती है। मिर्च और मसाले तीखे होते हैं, जो अपच की समस्या को बढ़ा देते हैं। इसलिए खाली पेट मसालेदार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: HillVani लेख में जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है। इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों व दावों की भी पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X