Health Tips: कैल्शियम की है कमी तो डाइट में शामिल करें ये 10 चीजें..

0

Health Tips: हमारे शरीर को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। हमारे शरीर को स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। केवल यही नहीं बल्कि हमारी मांसपेशियों और नर्व सिस्टम के सुचारू तरीके से काम करने के लिए भी कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। हमारे शरीर में 1 प्रतिशत कैल्शियम खून और मांसपेशियों में होता है, जबकि 99 प्रतिशत कैल्शियम हड्डियों और दांतो में पाया जाता है। शरीर में उचित मात्रा में कैल्शियम पहुंचने से हड्डियों में दर्द की समस्या नहीं होती है। आइए जानते हैं कैल्शियम से भरपूर वे चीजें जिन्हें खाने से आपके शरीर की हड्डियां रहेंगी मजबूत और शरीर रहेगा स्वस्थ..

कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ
1- डेयरी उत्पाद: कैल्शियम का सबसे अच्छा सोर्स है डेयरी उत्पाद। आपको कैल्शियम की कमी पूरा करने के लिए डाइट में दूध, दही और पनीर शामिल करना चाहिए। कैल्शियम के डेली नीड्स को पूरा करने के लिए दूध और उससे बनी चीजें खा सकते हैं. 
2- सोयाबीन: कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप सोयाबीन भी अपनी डाइट में शामिल करें। सोयाबीन में कैल्शियम और ऑयरन काफी मात्रा में पाया जाता है, इसके सेवन से हड्डियां मजबूत और उनसे जुड़े रोग दूर करने में मदद मिलती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सोयाबीन मदद करता है।

Read More- Health Tips: कोरोना काल में अपनाएं ये 5 आदतें। स्वस्थ रहेंगे, बीमारियां भी रहेंगी दूर..

3- हरी सब्जियां: अपने आहार में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें। हरी सब्जियों में विटामिन्स और मिनिरल्स भरपूर पाए जाते हैं। आप खाने में पालक, मैथी, बीन्स, ब्रोकली शामिल कर सकते हैं। ब्रोकली और बीन्स कैल्शियम से भरपूर होती हैं।
4- फल: स्वस्थ रहने के लिए डाइट में फल भी शामिल करने चाहिए। आप कैल्शियम के लिए रोज 2 संतरे खाएं। संतरे में विटामिन सी के साथ भरपूर कैल्शियम पाया जाता है। 2 संतरे खाने से आप कैल्शियम की दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

5- आंवला: कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप आंवला का सेवन करें। आंवला को चिरआयु फल कहा जाता है। आंवला में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जिससे शरीर इंफेक्शन से बचता है। आंवला में कैल्शियम भी काफी मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा आंवला विटामिन सी का भी सबसे अच्छा सोर्स है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
6- रागी(मंडुआ): कैल्शियम के लिए रागी भोजन में जरूर शामिल करें। रागी में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है और रागी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। आप रागी का हलवा, रोटी या चीला बनाकर खा सकते हैं।

Read More- Health Tips: कोरोना की थर्ड वेव से बचना चाहते हैं, तो करें इन चीजों का सेवन और योग..

7- तिल: कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप तिल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सलाद या सूप में डालकर तिल का सेवन कर सकते हैं। करीब 1 चम्मच तिल में 88 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।
8- नॉनवेज: जो लोग नॉनवेज खाते हैं उनके शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी ज्यादा नहीं होती है। आप कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में सैल्मन, टूना, मेकरेल फिश शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा चिकन और मटन में भी कैल्शियम पाया जाता है।

9- बादाम: ड्राई फ्रूट्स हमेशा फायदेमंद होते हैं। आप फिट रहने के लिए रोज बादाम जरूर खाएं। बादाम में कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है। रोजना बादाम खाने से कैल्शियम की कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है।
10- जीरा: जीरा पानी पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर दिन में 2-4 बार इस पानी को पीएं। इससे शरीर को कैल्शियम मिलेगा।

Read More- पहाड़ी फल: औषधीय गुणों से भरपूर है घिंगारू, जानें इसके औषधीय उपयोग..

शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षण
शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आपको कई लक्षण नज़र आ सकते हैं। सबसे बड़ा लक्षण ये है कि कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियों में दर्द और कमजोरी आने लगती है। शरीर में ऐंठन रहती है और हाथ पैर सुन्न होने लगते हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण ये दिक्कतें होती हैं..
1- हड्डियों में दर्द और कमजोरी।
2- मांसपेशियों में ऐंठन।
3- याद्दाश्त में भी कमी।
4- हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्न होना।
5- महिलाओं में पीरियड में गड़बड़ी।
6- दांतों में कमजोरी।
7- ब्लड क्लॉटिंग की समस्या।

प्रतिदन कितने कैल्शियम की जरूरत होती है?
1- बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए रोज 500-700 मिलीग्राम कैल्शियम।
2- युवाओं के लिए रोज 700-1,000 मिलीग्राम कैल्शियम।
3- प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए रोज 1,000 से 1200 मिलीग्राम कैल्शियम।
4- बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं को रोज करीब 2,000 मिलीग्राम कैल्शियम

Disclaimer: HillVani लेख में जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है। इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की भी पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X