Health Tips: इन 20 तरीकों को अपनाकर पूरे दिन रहें एक्टिव, जानें कैसे..

0

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमारा खानपान बहुत जरूरी है। हमारे शरीर को स्वस्थ और एक्टिव रखने के लिए हमें कुछ नियम बनाने चाहिए जिससे आप पूरे दिन स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे। साथ ही अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको पूरे दिनभर में इन 20 जानकारियों को अपने जीवन में अपनानी होंगी। दरअसल डायट से जुड़ी कई छोटी-छोटी बातों पर हम ध्यान नहीं दे पाते और कई चीजों को खाते हैं जो हमारे शरीर नुकसान पहुंचाती हैं। तो आएं जानते हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में….

Read more- Big Breaking:18 सितंबर से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इन नियमों का करना होगा पालन..

1- रोज खूब सारा पानी पिएं और कैलोरी फ्री चीजें खाएं। 
2- सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट जरूर करें। ब्रेकफास्ट न करने से कई बीमारियां होती हैं। 
3- रात के स्नैक्स को लेते समय थोड़ा चूजी बनें। 
4- दिन भर में कुछ कुछ खाते रहें, खाने के बीच लंबा गेप नहीं होना चाहिए। 
5- कोशिश करें कि खाने में प्रोटीन जरूर हो।
6- खाने में मसालेदार चीजों को कम करें।
7- खाने के दौरान लाल, हरे संतरी रंग की चीज जरूर लें। खाने में इन रंगों की खाने की चीजें जैसे गाजर, संतरा और हरी सब्जियों को शामिल करें। 

Read more- बड़ी खबर: चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश..

8- वजन कम करना चाहते हैं तो खाने में नमक की मात्रा को कम करें।
9- वजन कम करना है तो रोज खाना खाने से पहले कम कैलोरी वाला वेजिटेबल सूप लेना चाहिए, इससे 20 फीसदी कम कैलोरी कम कंज्यूम होंगी और आपका पेट भरा-भरा रहेगा। 
10- कैलोरी काउंट को छोड़कर सिर्फ पोषक तत्वों के बैलेंस वाली डाइट लेनी चाहिए। 
11- खाने का रखें रिकॉर्ड, अपने रोज के खाने का रिकॉर्ड रखना चाहिए, जैसे आपने कितना खाना खाया और कितना पानी पिया। इसके लिए आप एप्प और फूड डायरी बना सकते हैं।
12- आराम-आराम से खाना खाएं। रिसर्च की मानें तो जो लोग जल्दी खाना खाते हैं वो लोग मोटे हो जाते हैं। इसलिए आराम-आराम से खाना खाएं।
13- समय पर करें डिनर और दिनभर में फ्रूट्स और वेजिटेबल्स जरूर खाएं।
14- दिन में डायट सोडा जैसी चीजें पीनें से बचें। 

Read more- हादसा: यहां JCB दुर्घटनाग्रस्त, 3 की दर्दनाक मौत। एक अन्य हादसे में 1 की मौत..

15- खाने बनाते समय फैट का ध्यान रखें। खाने में ऑयल, बटर, चीड, क्रीम का इस्तेमाल कम से कम करें। 
16- रात को डिनर के समय स्नैक्स खाने से बचें।
17- रात के खाने में कार्बोहाइड्रेट न लें। दरअसल अगर कार्बोहाइड्रेट को सुबह-सुबह खाया जाए तो यह एक तरह से आपके शरीर के लिए इंधन का काम करता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों को रात को न लें।
18- डिनर के बाद कुछ न खाएं। इस मामले में ईमानदार रहें और कोशिश करें कि रात के खाने के बाद फिर कुछ न खाएं।
19- खाने को करें शेयर: लंच करते समय अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ये कैलोरी चेक करने का अच्छा तरीका है। 
20- रात को भरपूर नींद लें। 

Read more- मांग: जिला शिक्षा कार्यालय चल रहा कछुए की चाल, डीएलएड प्रशिक्षितों में रोष ..

Disclaimer: HillVani लेख में जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है। इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों व दावों की भी पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Read more- बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने मनाया अपना जन्मदिन, प्रदेश के युवाओं को दिया बड़ा तोहफा..

Read more- चारधाम यात्रा: हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, कुछ प्रतिबंधों के साथ लगी रोक हटी..

Read more- तबादले: देर रात्रि बंपर ट्रांसफर, 19 पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X