Health Tips: सेहत के लिए जरूरी है अच्छी नींद, जानें किस उम्र में कितने घंटे की नींद है जरूरी..

0

नींद की कमी स्वास्थ्य और कामकाजी जिंदगी को प्रभावित कर सकती है। हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जितना अहम रोल खानपान और व्यायाम का होता है, उतनी ही जरूरी नींद भी होती है। पर्याप्त नींद लेना हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरुरी है। पूरी नींद न लेने से आपके शरीर में काफी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। कभी-कभी लोग सोच लेते हैं कि जितनी नींद वो ले रहे हैं पर्याप्त है, लेकिन यह समझना जरूरी है कि पर्याप्त नींद लेने के साथ उसे नियमित रूप से पूरा करना जरूरी होता है। वहीं, कम नींद लेने से मधुमेह का खतरा बढ़ सकता है। यह एक गंभीर स्थिति है। बताया जाता है कि नींद की कमी से इंसुलिन बनने की प्रक्रिया सुस्त हो जाती है। कम सोना उतना ही खतरनाक है, जितना धूम्रपान करना। कम नींद लेने से बॉडी कमजोर हो सकती है, साथ ही कई बीमारियां का कारण भी बन सकती है। स्वस्थ शरीर के लिए हर व्यक्ति को कम से कम 5 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

पूरी नींद न लेने से हो सकती हैं ये समस्याएं
हृदय संबंधी समस्याएं, अवसाद, कोग्निटिव हेल्थ, त्वचा संबंधी समस्याएं, तेजी से बढ़ सकता है वजन, सेक्स ड्राइव का नुकसान, आत्विश्वास और प्रोडक्टिविटी में कमी, तनाव, गुस्सा बढ़ सकता है, ब्रेस्ट कैंसर का हो सकता है रिस्क, हार्मोनल समस्याएं।
बेहतर नींद में मदद कर सकते हैं ये सुझाव
एक उचित स्लीपिंग पैटर्न बनाए रखें, दोपहर में न लें झपकी, शराब और धूम्रपान से बचें, कैफीन से दूर रहें, शारीरिक रूप से सक्रिय रहें, बेडरूम का माहौल आरामदायक रखें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल को सीमित करें, सोने से पहले पानी न पिएं।

रात में कितनी देर सोएं
नवजात (0-3 महीने)- नवजात को हर दिन 14 से 17 घंटे की नींद लेनी चाहिए। हालांकि, 11 से 13 घंटे की नींद भी उनके पर्याप्त है। वहीं 19 घंटे से ज्यादा नहीं सोने की सलाह दी जाती है।
शिशु (4-11 महीने)- शिशुओं के लिए 12 से 15 घंटे की नींद लेने की सलाह दी गई है। कम से कम 10 घंटे भी पर्याप्त है। इनकी नींद कभी भी 18 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए।
छोटा बच्चा (1-2 साल)- इनके लिए 11 से 14 घंटों की नींद की सलाह दी गई है, लेकिन 9 से 16 घंटे तक की नींद इनके लिए चल सकती है।
बच्चे (3-5 साल)- इनके लिए 10 से 13 घंटों की नींद की सलाह देते हैं। 8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज्यादा की नींद इन बच्चों के लिए सही नहीं मानी जाती।

स्कूल जाने वाले बच्चे (6-13 साल)- इन बच्चों के लिए 9 से 11 घंटे नींद की सलाह देता है। इनके लिए 7 से कम और 11 से ज्यादा घंटे की नींद सही नहीं मानी जाती।
किशोरावस्था (14-17 साल)- 8 से 10 घंटे की नींद की सलाह दी गई है, लेकिन 7 से कम और 11 से ज्यादा घंटों की नींद सही नहीं मानी जाती।
वयस्क (18-25 साल)- नौजवान वयस्कों के लिए 7-9 घंटों की सलाह दी गई है, लेकिन ये 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए। 26 से 64 आयु वर्ग के लोगों के लिए भी यही मानक रखा गया है।
बुजुर्ग (65 साल से ज़्यादा)- इस उम्र के लोगों के लिए 7-8 घंटे की नींद की सलाह दी गई है। इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X