Chandra Grahan 2021: आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन बातों का रखें विशेष ध्यान। क्या करें, क्या नहीं..

0

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज शुक्रवार यानी 19 नवंबर को लगने जा रहा है। ये एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश और असम राज्यों से देखा जा सकेगा। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को देखा गया था। इसे सुपर फ्लावर ब्लड मून कहा गया था। खगोलविदों की मानें तो 19 तारीख को लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण पूर्वी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर जैसे कुछ चुनिंदा हिस्सों से देखा जा सकेगा। वहीं, अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, 21वीं सदी के अंदर दुनिया करीब 228 चंद्र ग्रहण देखेगी। इस तरह हर साल लगभग तीन चंद्र ग्रहण होंगे। यह चंद्र ग्रहण जो वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में होगा। ये खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण
खगोलविदों का दावा है कि 19 नवंबर को होने जा रही यह घटना एक आंशिक चंद्र ग्रहण है जिसकी अवधि 5 घंटे 59 मिनट बताई गई है। आंशिक चंद्र ग्रहण उस वक्त लगता है जब सूर्य और चंद्रमा पूरी तरह से एक सीध में नहीं होते हैं। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है जो भारत के कई राज्यों में दिखाई नहीं देगा। हालांकि अरुणाचल प्रदेश असम जैसे राज्यों से सूर्यास्त के समय इसे कुछ देर के लिए देखा जा सकेगा। जिसकी शुरुआत सुबह 11:34 बजे से होगी और इसकी समाप्ति शाम 05:33 पर होगी। वैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण होने के साथ ही चंद्र ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी है। धार्मिक दृष्टि से इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते और कई कार्यों को करना भी वर्जित होता है। 

क्या होता है चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना होती है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। इस तरह पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों को रोकती हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण को पाप ग्रह का प्रतीक समझा जाता है, जहां राहु-केतु चंद्रमा को बांधने का काम करते हैं।

चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
यह चंद्र ग्रहण तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इन राशि वालों को इस दौरान अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कॅरिअर में अच्छी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। कॅरिअर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। व्यापारियों को भी इस दौरान विशेष लाभ प्राप्त हो सकेंगे। निवेश करने के लिए भी अच्छा समय है। ग्रहण के दौरान मेष, वृषभ, सिंह और वृश्चिक वालों को सावधान रहना होगा, क्योंकि इन राशि वालों के लिए ग्रहण अच्छा नहीं है।

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं रखें खास ध्यान
इस दिन गर्भवती महिलाओं को खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। उन्हें इस दौरान कुछ खाना पीना नहीं चाहिए। साथ ही सब्जी आदि भी नहीं काटनी चाहिए। इस दिन बच्चे और बुजुर्गों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के दौरान काफी नकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसलिए जितना हो सके इसे देखने से बचें। 

चंद्र ग्रहण में ये भी न करें
ग्रहण के समय खाना-पीना, सोना, नाखून काटना और भोजन पकाना आदि कार्य करना अशुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दिन सूतक काल खत्म हो जाने के बाद पहने हुए कपड़ों सहित गंगा स्नान कर भोजन करना चाहिए। ग्रहण के समय अचार, मुरब्बा, दूध, दही और अन्य खाद पदार्थों में तुलसी पत्र डाल देने से वह खराब नहीं होते हैं।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X