डोईवाला : गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं करने पर किसानों ने दिखाई नाराजगी..

0
Farmers protest at sugar mill gate

Farmers protest at sugar mill gate : भारतीय किसान यूनियन टिकट गुट से जुड़े सैकड़ों किसानों ने सोमवार को डोईवाला शुगर मिल के गेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया गया है। इससे हमें भारी नाराजगी है।
साथ ही उनका कहना है कि सरकार ने किसानों को गुमराह किया है। सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। किसानों का कहना है कि विगत वर्ष गन्ने का समर्थन मूल्य 345 और 355 था। इस बार किसान 500 रुपये गन्ने के समर्थन मूल्य की बात कर रहे हैं।

ये भी पढिए : Viral Reels of 2023: गुलाबी शरारा’ से ‘जमाल कूडू’ तक, भाषा की दीवार लांघ इस गाने पर टूटा रील्स का रिकॉर्ड..

किसानों को उनकी मेहनत का लाभ नहीं मिल रहा | Farmers protest at sugar mill gate

किसानों का कहना है कि वो एक साल की कड़ी मेहनत करके गन्ने की फसल तैयार करते हैं, लेकिन उनको उनकी मेहनत का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार किसानों की दोगुनी आय करने का वादा तो करती है, लेकिन महंगाई के चलते और अभी तक गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित न होने पर किसान हताश और निराश दिखाई दे रहा है। अगर सरकार का ऐसा ही रवैया रहा तो किसान गन्ने की फसल करना ही छोड़ देंगे।

उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे किसान |

वहीं किसानों का कहना है कि अभी वो शांतिपूर्ण तरीके से गन्ने के समर्थन मूल्य को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। जल्दी गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया गया तो किसान उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

ये भी पढिए : ऋषिकेश : दर्दनाक हादसा, नहर में जा गिरी सरकारी अफसरों की गाड़ी, दो वन रेंजर की मौत..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X