Health Tips: पेट की बीमारियां के कारण, करें ये घरेलू उपचार..

0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खानपान पर खासा ध्यान नहीं देते हैं। काम के चलते सही समय पर खाना न मिलने और भूख के लगने पर कुछ भी खा लेते हैं। जिसके चलते पेट में कई बामारियों में इजाफा हो जाता है। सभी जानते हैं कि पेट की बामारियां कई अन्य बीमारियों की जनक होती हैं। आपका पेट सही है तो अन्य बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। अब सवाल आता है कि पेट की बीमारियों से कैसे बचा जाए। सबसे पहले तो जान लेते हैं कि पेट में कौन सी बीमारियां हो सकती हैं और उसके क्या उपचार हैं।

Read More- Health Tips: मधुमेह के मरीज करें इन 5 मसलों का सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्‍लड शुगर..

1- एसिडिटी: हमारे पेट में एसिड भोजन को पचाने का काम करता है लेकिन कई बार पेट में एसिड जरूरत से ज्यादा बनने लगता है। अब पेट में भोजन कम और एसिड ज्यादा हो जाता है। जिससे कि एसिडिटी की समस्या हो जाती है। मसालेदार और वसायुक्त भोजन करने से एसिडिटी होने लगती है। इसके अलावा समय पर भोजन न करने से एसिडिटी हो जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि एसिडिटी का एक कारण तनाव लेना भी है।
उपचार: एसिडिटी की समस्या से परेशान लोग सुबह उठने के बाद पानी पिएं। इसके अलावा रोज खाने के साथ केला, तरबूज, पपीता और खीरा खाएं। एसिडिटी के उपचार में तरबूज का रस फायदा करता है। नारियल पानी पीने से भी एसिडिटी से निजात मिलती है।

Read More- Health Tips: ये हैं Vitamin D की कमी के संकेत, न करें नजरअंदाज। इन 5 चीजों का करें सेवन..

2- गैस की समस्या: अधिक समय तक खाना न मिलने से पेट में गैस की समस्या हो जाती है। आवश्यकता से अधिक पेट में गैस बनने से शरीर के बाकी अंगों के लिए खतरनाक होने लगती है। इसलिए गैस की समस्या होते ही इस पर ध्यान देना चाहिए।
उपचार: गैस की शिकायत होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। वहीं गैस को ठीक करने के लिए एक नींबू के रस में दो चम्मच पानी और स्वादानुसार काला नमक मिलाकर चुटकीभर खाने का सोडा मिलाकर पीएं। इसके अलावा गैस से राहत पाने के लिए पवन मुक्त आसन करना बहुत लाभदायक है।

Read More- Health Tips: इन 20 तरीकों को अपनाकर पूरे दिन रहें एक्टिव, पढ़ें पूरी जानकारी..

3- कब्ज: कब्ज पानी के कम सेवन करने या भोजन में फैट की कमी से होता है। कब्ज की समस्या होने पर भूख नहीं लगती और शौच में समस्या होती है।
उपचार: कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दूध और पपीते का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा रात को सोते समय गुनगुने पानी से त्रिफला चूर्ण खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।

Read More- Health Tips: कैल्शियम की है कमी तो डाइट में शामिल करें ये 10 चीजें..

4- उल्टी: बार-बार उल्टी आना और जी मिचलाना पेट में रोग का कारण हो सकता है। ऐसा होने पर रोग का पता लगाना और इलाज करना जरूरी हो जाता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। ताकि आगे चलकर कोई बड़ा रोग न हो जाए।
उपचार: उल्टी आने या जी मिचलाने पर हल्का भोजन करना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए इस दौरान अधिक से अधिक दही का सेवन करना चाहिए।

Read More- Health Tips: कोरोना काल में अपनाएं ये 5 आदतें। स्वस्थ रहेंगे, बीमारियां भी रहेंगी दूर..

5- लूज मोशन: अक्सर देखा जाता है कि मौसम बदले पर लूज मोशन की शिकायत हो जाती है। इसके अलावा खराब भोजन खाने पर भी कई बार लूज मोशन का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद शारीरिक कमजोरी होने लगती है।
उपचार: लूज मोशन की शिकायत होने पर मूंग दाल की खिचड़ी और दलिया को ही खाना चाहिए। इसके साथ आप दही का सेवन भी कर सकते हैं। वहीं, केला और भुस्सी खाने से भी लूज मोशन को ठीक करने में सहायता मिलती है।

Read More- Health Tips: कोरोना की थर्ड वेव से बचना चाहते हैं, तो करें इन चीजों का सेवन और योग..

Disclaimer: HillVani लेख में जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है। इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों व दावों की भी पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X