उत्तराखंड : दून विवि की दो छात्राएं लेंगी गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा..

0
Doon University students take part in Republic Day parade

Doon University students take part in Republic Day parade : दून विवि की 2 NCC कैडेट्स का चयन 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है। इसके लिए (Doon University) विवि की एनसीसी कैडेट्स निधि जोशी और मेघना अधिकारी परेड कैंप में सम्मिलित हो गई है।

ये भी पढिए : चंपावत : अजय गणपति ने कमान संभालते ही अपनी टीम में किया फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक इधर से उधर..

कैडेट्स को राज्यों के संस्कृति, भाषा को अनुभव करने का मौका मिलेगा | Doon University students take part in Republic Day parade

विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा, एनसीसी के कैडेट्स के लिए गणतंत्र दिवस की परेड में जाना बेहतरीन अवसर होता है। दोनों कैडेट्स को भारत के विभिन्न हिस्सों से आए साथी सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करने का मौका मिलेगा। साथ ही कैडेट्स को भारत के सभी राज्यों की परंपरा, रीति-रिवाज, संस्कृति, भाषा को अनुभव करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढिए : ऋषिकेश : AIIMS के डॉक्टरों ने रोबोट तकनीक से किया पित्त की थैली में कैंसर का ऑपरेशन..

बीते साल भी हुआ था विवि के तीन एनसीसी कैडेट्स का चयन | Doon University students take part in Republic Day parade

एनसीसी कैडेट्स अपनी शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन करने के अलावा राष्ट्रीय मंच पर अपने स्कूल, कॉलेज और समुदायों का प्रतिनिधित्व करने का गर्व महसूस करते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। विवि की एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) स्मिता त्रिपाठी ने बताया, बीते साल गणतंत्र दिवस की परेड में भी विवि के तीन एनसीसी कैडेट्स का चयन हुआ था। चयनित हुई एनसीसी कैडेट्स निधि जोशी और मेघना अधिकारी ने कहा, यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हम गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये भी पढिए : उद्यान घोटाले में उत्तराखंड सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X