जोशीमठ पहुंचें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, 35 परियोजनाओं का किया लोकार्पण..

0
Defense Minister reached Joshimath

Defense Minister reached Joshimath : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा चाक चौबंद रही। सभी पुलिसकर्मी निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचे। यहां से उन्होंने भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे समेत देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें 28 पुल और छह सड़के शामिल हैं।

ये भी पढिए : सावधान रहें… सरकार ने जारी किया अलर्ट, बिना OTP बैंक अकाउंट हो रहा है खाली..

प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की | Defense Minister reached Joshimath

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुछ सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पता लगाने के लिए हमें अध्ययन की जरूरत है कि क्या सीमावर्ती राज्यों में प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ने में दुश्मनों का हाथ है।

ये भी पढिए : प्रदेश सरकार ने शुरू की बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, 50 हजार छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल..

जलवायु परिवर्तन राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह | Defense Minister reached Joshimath

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, जलवायु परिवर्तन अब केवल मौसम संबंधी घटना नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा है। उन्होने कहा कि सीमा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मोदी सरकार का दृष्टिकोण पिछली सरकारों के दृष्टिकोण से अलग है। हम सीमावर्ती क्षेत्रों को बफर जोन के रूप में नहीं मानते हैं। हमारे लिए वे हमारी मुख्यधारा का हिस्सा हैं। हम अपनी विकास यात्रा को समुद्र से सीमाओं तक ले जाना चाहते हैं। यही कारण है कि हम अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण भी कर रहे हैं।

ये भी पढिए : देहरादून : शहर में कई शोभायात्राओं का आयोजन, यातायात रहेगा प्रभावित..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X