22 जनवरी को प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन का अवकाश, राज्य सरकार ने किया आदेश जारी..

0
Half day holiday in government offices

Half day holiday in government offices : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह है जिसको लेकर उत्तराखंड सरकार ने इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी (Uttarakhand Government) दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के बाद कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी कार्यों में आधा दिन का अवकाश किया गया है जो की औचित्यहीन है। वहीं आदेश से नाखुश कर्मचारियों ने कहा कि क्या कर्मचारी शिक्षक पहले प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे और 2:30 बजे बाद अपने कार्यालय में आएंगे जोकि असंभव है।

ये भी पढिए : UKSSSC : समूह-ग के अंतर्गत व्यायाम प्रशिक्षकों के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी..

मुख्यमंत्री से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध | Half day holiday in government offices

सरकार अवकाश पर पुनर्विचार करके 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन का अवकाश घोषित करें। भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी मुख्यमंत्री से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा था।

उत्तराखंड समेत पूरे विश्व में भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है – बंसल | Half day holiday in government offices

बंसल ने अपने पत्र में कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसकी उत्तराखंड समेत पूरे विश्व में भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। पूरा देश इस समय राममय है। आस्था और विश्वास का यह महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर व्यक्ति 22 जनवरी का कार्यक्रम देखने को उत्सुक है। प्रत्येक रामभक्त इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनना चाहता है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि प्रदेशों में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, ताकि लोग धूमधाम से यह उत्सव मना सकें।

ये भी पढिए : जोशीमठ पहुंचें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, 35 परियोजनाओं का किया लोकार्पण..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X