उत्तराखंड में ‘आप’ को करारा झटका, कर्नल अजय कोठियाल ने छोड़ी पार्टी..

0

Big blow to AAP in Uttarakhand hillvani news

Big blow to AAP in Uttarakhand hillvani news

Big blow to AAP in Uttarakhand hillvani news

Like, Share & subscribe HillVani Youtube Channel..

उत्तराखंडः प्रदेश में आज बुधवार का दिन आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका लेकर आया। विधानसभा चुनाव 2022 में आप आदमी के मुख्यमंत्री चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी आलाकमान ने कोठियाल को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः प्रदेश के युवा हो जाएं तैयार। निकल रही हैं यहां बंपर भर्तियां, शुरू कर दें अपनी तैयारी…

कर्नल कोठियाल के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अजय कोठियाल को भोले का फौजी बताते थे। आम आदमी पार्टी को कोठियाल और कोठियाल को आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि चुनाव से पूर्व से अब तक आम आदमी पार्टी से जुड़े कई नेता पार्टी से मायूश होकर या खफा होकर पार्टी छोड़ चुके हैं। इससे यह साफ नजर आता है कि प्रदेश में आप पार्टी के लुभावने चुनावी मुद्दे जनता ने तो नकारे ही, अब उनके नेता भी परदेशी होने लगे हैं।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री धामी की बड़ी कार्रवाई, आरटीओ को किया सस्पेंड। अन्य विभागों में भी मचा हड़कंप…

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सेवानिवृत कर्नल अजय कोठियाल को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया था। उनकी अगुवाही में पार्टी ने सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा, परन्तु एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई। स्वयं कोठियाल भी गंगोत्री सीट से विधानसभा चुनाव लड़े, बुरी तरह से पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) का 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुल सका। इस प्रकार बड़े जनाधार वाले नेता का अचानक पार्टी को अलविदा कहने से प्रदेश में आप को तगड़ा झटका के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः सावधान रहेंः 5 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, केदारनाथ यात्रा के लिए भी यलो अलर्ट जारी..

कर्नल का पार्टी छोड़ने पर ‘आप’ पर कितना असर
कोठियाल भारतीय सेना में कर्नल रहे हैं। उत्तराखंड में सैनिक परिवारों की संख्या काफी है। आम आदमी पार्टी भी कोठियाल के इस जुड़ाव को पहाड़ पर सियासत करने के लिए सकारात्मक बिंदु मानती थी। कोठियाल का अपने क्षेत्र के साथ ही कई इलाकों में अच्छा प्रभाव है। जाहिर है कि उनके पार्टी छोड़ने पर ‘आप’ को नुकसान होगा। हालांकि अभी कोठियाल ने अपने भविष्य के पत्ते नहीं खोले हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थी को न दें वाहन। अन्यथा मां-पिता पर होगी कार्रवाई, जुर्माने सहित 3 साल की सजा का प्रावधान…

17 खूंखार आतंकियों को किया ढेर…
अजय कोठियाल ने भारतीय सेना में रहते हुए 17 खूंखार आतंकियों को ढेर किया था। इसके बाद से ही वे चर्चाओं में आए थे। आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा था कि वह एक संस्था के जरिए नगर, कस्बों व गांवों में बेटियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाएंगे। किशोरियों/युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे। विषम परिस्थितियों में वे कैसे अपनी मदद कर सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रशिक्षित ट्रेनर के माध्यम से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः प्रसिद्ध फूलों की घाटी समय से पहले होने लगी गुलजार, अगले माह से पर्यटक कर सकेंगे प्राकृतिक सौंदर्य के दीदार..

Like, Share & subscribe HillVani Youtube Channel..
Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X