सेंध: आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां पहुंची सीएम कैम्प कार्यालय, दिया धरना। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल.. देखें वीडियो

0

देहरादून: राजधानी देहरादून से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब मीडिया खबर कवर करने लगी तो पुलिस कर्मियों ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए मीडिया को खबर करने से भी रोका। आपको बता दें कि आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था को चकमा देते हुए मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय पहुंचने में सफल हो गयी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने वेतन बढोत्तरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय धरना भी दिया और जमकर नारेबाजी भी की।

Read More- उत्तराखंड: कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, इन कर्मचारियों को मिला तोहफा..

वीडियो..

Read More- श्रद्धांजलि: शहीद विपिन को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी ने पुष्पचक्र किए अर्पित..

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में अचानक पहुंची आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को देख पुलिस के हाथ पैर फूल गए। वहीं जब मीडिया का कैमरा पुलिस की विफलताओं को कवर कर रहा था तो पुलिस ने खबर को कवर करने से रोका। हालांकि बाद में धरना दे रही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन सब को देखकर पुलिस की मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय की चाक चौबंद व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहें हैं।

Read More- राजनीति: आर्य के आते ही कांग्रेस में कुछ नहीं है ठीक, अब आर्य ने दी कांग्रेस छोड़ने की चेतावनी..

आपको बता दें कि आज ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाङी बहनों को बड़ी सौगात दी है। अपना वायदा निभाते हुए सीएम ने 33297 आंगनवाड़ी कर्मियों को डीबीटी के माध्यम से  प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। आंगनवाड़ी कर्मियों को कुल 40 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन धनराशि दी जा रही है। प्रत्येक आंगनवाड़ी कर्मी को 12 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड-19 के दौरान आंगनवाड़ी की बहनों ने जान जोखिम में डालकर कार्य किया। कोविड के दौरान सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

Read More- दुर्घटना: यहां गुलदार आया ऑटो के सामने, अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो। 1 व्यक्ति सहित गुलदार की मौत, देखें वीडियो..

Rate this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

हिलवाणी में आपका स्वागत है |

X